फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दृष्टिहीन ‘भोला’ ने केक काटकर मनाई आजादी की 10वीं वर्षगांठ, पढ़िए 55 साल के हाथी की कहानी

Thu, 05 Nov 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 05 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Bhola Elephant Celebrated Freedom Of Ten Year
दृष्टिहीन हाथी भोला - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
दृष्टिहीन हाथी ‘भोला’ ने बुधवार को अपनी आजादी के दस वर्ष पूरे किए। 55 वर्षीय अंधे हाथी भोला ने कई वर्ष बेड़ियों में बंधकर गुजारे हैं। आजादी के दस वर्ष वाइल्डलाइफ एसओएस के साथ पूरे किए हैं। 

 
Bhola Elephant Celebrated Freedom Of Ten Year
भोला के लिए तैयार केक - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2010 में नोएडा के हाईवे पर ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हुए भोला को उपचार और देखभाल के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण केंद्र में लाया गया था। दुर्घटना से पहले, भोला ने अपने मालिक के हाथों दशकों तक यातनाएं झेलीं।
Bhola Elephant Celebrated Freedom Of Ten Year
हाथी संरक्षण केंद्र में हाथी - फोटो : अमर उजाला
अक्सर उसे अपनी पूंछ के सहारे पेड़ों से बांध दिया जाता था, जिससे उसकी पूंछ में गंभीर चोटें आईं। पांच टन के नर हाथी को उसके मालिकों द्वारा नियमित रूप से एक लोहे की छड़ से पीटा जाता था और इस ही क्रूरता ने उसे एक आंख से अंधा और दूसरे में मोतियाबिंद के साथ छोड़ दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhola Elephant Celebrated Freedom Of Ten Year
हाथी आर्य का फोटो (फाइल) - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
बुधवार को नर हाथी ने एनजीओ की देखरेख में एक दशक पूरा किया।  अब वह पहले की तरह केंद्र में आने वाले कमजोर भोला से काफी अलग दिखता है। लगातार कीचड़ और पूल में स्नान के साथ-साथ वह अपने विशाल बाड़े में टहलते हुए स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाता है।
विज्ञापन
Bhola Elephant Celebrated Freedom Of Ten Year
हाथी - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में नियमित मेडिकेटेड फुट मसाज और विशेष उपचार भी दिया जा रहा है। भोला की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने विभिन्न प्रकार की दाल और आटे से बने एक स्वादिष्ट केक को केले, तरबूज, पपीते और खीरे से सजाया जिसे भोला ने आनंद लेकर मजे से खाया। भोला ने अपने पानी के पूल में एक सुखदायक डुबकी का आनंद भी लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed