फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूल बंगले के मध्य विराजे बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, ठाकुर जी के जयकारों से गूंजा मंदिर

Tue, 23 Apr 2019 07:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
phool bangla worship at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन का बांकेबिहारी मंदिर मंगलवार को ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। शयनभोग दर्शन के समय सजाए गए फूल बंगले के मध्य विराजमान होकर बिहारी जी ने भक्तों को दर्शन दिए। अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त धन्य हो गए। 
phool bangla worship at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्म ऋतु में बिहारी जी मंदिर में नित नए फूल बंगले बनाए जाने की श्रृंखला जारी है। मंगलवार की शाम को नई दिल्ली, पंजाबी बाग के खंडेलवाल परिवार द्वारा बांकेबिहारी मंदिर के शयन भोग में फूल बंगले की सेवा की गई। 
phool bangla worship at banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
बिहारी जी ने जगमोहन के बाहर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड आदि से आए भक्तों की कतार ठाकुर जी के श्रीचरणों की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
phool bangla worship at banke bihari temple vrindavan
बांके बिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
बांके बिहारी मंदिर की चाहरदीवारी व आंगन को देशी-विदेशी सुगंधित फूलों से सजाया गया था वहीं बिहारी जी ने जगमोहन के बाहर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। 
विज्ञापन
phool bangla worship at banke bihari temple vrindavan
बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
शाम 5:30 बजे मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही भक्तों ने प्रवेश द्वार पर डेरा डाल लिया था। गलियों में भी भक्तों की जनसमूह दिखाई दे रहा था। जैसे ही पट खुले, बांकेबिहारी का जयघोष शुरू हो गया। रात 9:30 बजे तक यही क्रम जारी रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed