{"_id":"61dc7ba9018b743f862d6734","slug":"photos-of-gangrape-accused-block-pramukh-with-bjp-leaders-goes-viral-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: विधायक से लेकर उपमुख्यमंत्री के साथ आरोपी ब्लॉक प्रमुख की तस्वीरें वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: विधायक से लेकर उपमुख्यमंत्री के साथ आरोपी ब्लॉक प्रमुख की तस्वीरें वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ आरोपी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह के कई बड़े नेताओं से संबंध हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बाह की भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ खिंची तस्वीरें शामिल हैं। इसके बाद विपक्ष के नेता भी सक्रिय हो गए। तस्वीरें के साथ कमेंट भी किए जाने लगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए बाह ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह को लेकर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मधुसूदन शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं। बेटी बचाओ के नारे को भाजपा के नेता कलंकित कर रहे हैं।
2 of 5
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में पीड़ित खुर्जा की युवती ने भी लिखा है कि आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह उसे क्षेत्रीय विधायक का नाम लेकर धमकी देता था। घटना के बाद से खुर्जा की युवती दहशत में है। ताजगंज थाना पुलिस ने मेडिकल और बयान दर्ज कराने के बाद उसे घर भेज दिया।
3 of 5
विधायक और पूर्व मंत्री के साथ आरोपी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बाह के पूर्व विधायक राजा अरिदमन सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पर आरोप लगा है। पुलिस अपना काम करेगी। जो घटना हुई, पुलिस उसकी जांच करे। उधर, पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती ने रविवार रात 11 बजे पुलिस से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। बताया था कि होटल में ले जाकर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले वो होटल का नाम और पता नहीं बता पा रही थी। बाद में होटल का नाम पता चल गया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में बाह के फरैरा निवासी भाजपा नेता लाल सिंह, पिनाहट के भदरौली निवासी जितेंद्र और देव को नामजद किया। मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धारा लगी। भाजपा नेता लाल सिंह बाह का ब्लॉक प्रमुख है। दुष्कर्म की घटना होटल अमर यात्री निवास में अंजाम दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।