सब्सक्राइब करें

चोर बने चौकीदार: ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी थीं चोरी की 22 बाइकें, करते थे रखवाली, चार गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
4
Police recovered 22 bikes from brick field four thieves arrested in Kasganj
पुलिस ने बरामद की कुल 23 बाइकें - फोटो : अमर उजाला

कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र में पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार बाइक चोर गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से चोरी की 23 बाइकें बरामद हुई हैं। बाइक चोरों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बाइक चोर गिरोह के सदस्य जिले के ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।



पुलिस ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गंजडुंडवारा मार्ग पर दो बाइक चोर बबलू निवासी नगला भीकन और अकरम निवासी मोहल्ला ददवारा (अमांपुर) को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गईं। आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अन्य घटनाओं की जानकारी मिली। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि चोरी की बाइकें गांव जौहरी के पास एक बंद ईंट भट्ठे में छिपाकर रखी गई हैं। जिसकी रखवाली गिरोह के दो सदस्य राहुल निवासी नगला भीकन और दिलीप निवासी धर्मपुर कर रहे हैं। 

Trending Videos
Police recovered 22 bikes from brick field four thieves arrested in Kasganj
कासगंज के एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर गांव जौहरी के ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की। वहां से चोरी की 22 बाइकें बरामद हुईं। यहां से राहुल और दिलीप को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन बाइक चोर मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपियों से कुल 23 बाइकें बरामद कीं। यह बाइकें कासगंज के अलावा आसपास के जनपदों से चुराई गई हैं। बाइक चोरों के खिलाफ थाना सहावर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police recovered 22 bikes from brick field four thieves arrested in Kasganj
पकड़े गए चोर, बरामद बाइकें - फोटो : अमर उजाला
बाइक चोर गिरोह के तीन चोर पुलिस की कार्रवाई के दौरान भागने में सफल हो गए। फरार हुए चोरों में नंदे, भुल्लन एवं  दुष्यंत उर्फ सोनू निवासी शेरपुर थाना अमांपुर हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
Police recovered 22 bikes from brick field four thieves arrested in Kasganj
बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला
बाइक चोर गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास है। बबलू के खिलाफ सहावर, गंजडुंडवारा, सदर कोतवाली में आठ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि बाइक चोर अकरम पर अमांपुर और सहावर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। राहुल पर गंजडुंडवारा और सहावर थाने में दो मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी दिलीप के खिलाफ एक मामला दर्ज है। 
4 - 4
विज्ञापन
Police recovered 22 bikes from brick field four thieves arrested in Kasganj
एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ने बताया कि सहावर थाना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरों को पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी की कुल 23 बाइकें बरामद हुईं है। गिरफ्तार आरेपियों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed