{"_id":"633548e3688ccc07615d3f36","slug":"taj-mahal-number-one-in-indigenous-tourists-visiting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के सिर 'ताज': स्वदेशी पर्यटकों में नंबर वन पर रही 'मोहब्बत की निशानी', दुनिया भी है दीवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के सिर 'ताज': स्वदेशी पर्यटकों में नंबर वन पर रही 'मोहब्बत की निशानी', दुनिया भी है दीवानी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:57 PM IST
कोरोना काल में ताजमहल भले ही 188 दिनों तक बंद रहा हो, लेकिन पर्यटकों में इसके दीदार की दीवानगी कम नहीं हुई। यही वजह है कि ताजमहल के सिर एक बार फिर ताज सजा है। कोरोना महामारी के बीच वर्ष 2021-22 में देश में सबसे ज्यादा स्वदेशी सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में सबसे ज्यादा पर्यटक ताजमहल पर पहुंचे। स्वदेशी सैलानियों में ताजमहल नंबर एक पर रहा तो विदेशी पर्यटकों में मल्लापुरम पहले और ताज दूसरे नंबर पर रहा।
पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बीते साल ताजमहल पर 32.9 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे, जबकि केवल 38 हजार विदेशी पर्यटक आए। स्वदेशी पर्यटकों को लुभाने में दिल्ली का लाल किला दूसरे और कुतुब मीनार तीसरे नंबर पर रहा। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में ताजमहल सबसे लोकप्रिय स्मारक है, जो भारतीय सैलानियों में नंबर वन रहा।
Trending Videos
2 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कोविड महामारी से जुड़े प्रतिबंधों के कारण भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई। साल 2020 में 27.4 लाख विदेशी सैलानी आए, लेकिन बीते साल इनकी संख्या महज 15.2 लाख रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल इस मामले में नंबर दो पर रहा, जहां 38 हजार विदेशी सैलानी आए, जबकि नंबर एक पर तमिलनाडु का मल्लापुरम रहा, यहां 1.4 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे।
4 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी से पहले ताजमहल पर 70 लाख से ज्यादा भारतीय सैलानी और आठ लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन कोविड-19 ने दो सालों तक आगरा के पर्यटन को बुरी तरह से प्रभावित किया।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
अब ताजमहल में हर दिन हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर ताज का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या 30 हजार तक पहुंच जाती है। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।