फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में सट्टेबाज की संपत्ति कुर्क: गैंगस्टर आरिफ पर 27 मुकदमे हैं दर्ज, अवैध कमाई से बना करोड़ों का मालिक

Sat, 23 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
police seized property of bookie Arif under gangster act in agra
सट्टेबाज आरिफ के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

आगरा के टीला अजमेरी खां का रहने वाला आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर जुआ और सट्टा की अवैध कमाई से करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। उसके खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, उसने जेल जाने के बाद भी यह काम बंद नहीं किया। चार मंजिला मकान से लेकर आवासीय प्लॉट बना लिए। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज की 3.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई से पहले क्षेत्र में ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। माइक से एनाउंस भी किया गया। जिस सट्टेबाज के घर पर कभी पुलिस दबिश देने में डरती थी, उसके घर कुर्क करने की कार्रवाई से लोगों की भीड़ जुट लग गई। 



एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मंटोला के टीला अजमेरी खां निवासी आरिफ उर्फ गुड्डू उर्फ शब्बीर तकरीबन 21 साल से जुआ और सट्टा करा रहा था। उसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 1999 में लिखा गया था। उस पर गुंडा एक्ट भी लगा था। उसे जेल भी भेजा गया। मगर, उसने यह काम बंद नहीं किया। जेल से बाहर आने के बाद फिर से करने लगता। 

police seized property of bookie Arif under gangster act in agra
आरिफ के मकान पर लगे कुर्की के बैनर - फोटो : अमर उजाला
आरिफ के खिलाफ वर्तमान में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जुआ अधिनियम, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे हैं। वर्ष 2020 में आरिफ पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। उसको जेल भेजा गया था। पिछले साल वो जमानत पर बाहर आ गया। 
police seized property of bookie Arif under gangster act in agra
सट्टेबाज आरिफ की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
आरिफ ने जुआ और सट्टे से करोड़ों की संपत्ति बनाई। इसमें अपनी पत्नी सानिया के नाम पर भी संपत्ति खरीदी। एक मकान तो चार मंजिला है। उसने किरायेदार भी रखे थे। मगर, उसकी कमाई का कोई वैध जरिया नहीं था। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्ति को चिह्नित किया। किरायेदारों से मकान खाली करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
police seized property of bookie Arif under gangster act in agra
कुर्की की जानकारी देते एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

सुनो, सुनो... अपराध से अर्जित संपत्ति कर रहे कुर्क

सुनो, सुनो... आप सभी को सूचित किया जाता है, आज यहां गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरिफ उर्फ गुड्डू  उर्फ शब्बीर के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। वह 1999 से अपराध कारित कर रहा है। अपराध से संपत्ति अर्जित की है। इसे पुलिस कुर्क कर रही है। इसमें दो मकान- चार प्लाट, दो बैंक खाते, गाड़ियां भी कुर्क की जा रही है। आप सभी को यह भी सूचित किया जाता है कि ऐसे अपराध से जो भी धन का संचय करेगा, उसकी भी संपत्ति इसी तरह कुर्क की जाएगी। इसलिए सभी कानून का पालन करें। कुछ इसी तरह से एसपी सिटी विकास कुमार ने माइक से बोलकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
police seized property of bookie Arif under gangster act in agra
सट्टेबाज आरिफ के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

लोग करते रहे चर्चा

टीला अजमेरी खां निवासी आरिफ उर्फ गुड्डू  उर्फ शब्बीर के घर पर कभी दबिश देने पहले पुलिस सोचती थी। दबिश के दौरान बवाल हो जाता था। इस कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता था। शुक्रवार को कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोग यही बात कर रहे थे। एक साथ 3.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed