फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश से आगरा का हुआ यह हाल: छलनी हो गईं आधे शहर की सड़कें, पांच फीट तक गहरे गड्ढे

Sat, 22 May 2021 10:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
potholes in the roads due to rain in agra
आगरा: सड़कों में गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में बुधवार रात की बारिश के कारण शहर में सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गये। न केवल मुख्य सड़कों, बल्कि कॉलोनियों की सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण पैदल निकलने तक की जगह नहीं रही। जवाहरपुरम, कमला नगर, अवधपुरी, फतेहाबाद रोड, एबीडी एरिया की सड़कें गड्ढों के कारण छलनी हो गईं। जलनिगम और एडीए ने पश्चिमपुरी, नारायण विहार, जेल रोड, चाणक्यपुरी और लोहामंडी-बोदला रोड के गड्ढे भरवा दिए, लेकिन कॉलोनियों में अभी लोगों की राह बड़े बड़े गड्ढों ने रोक रखी है। अलबतिया रोड स्थित जवाहरपुरम में सीवर और पानी की लाइन बिछाने के बाद मिट्टी का कॉम्पेक्शन न होने से गड्ढे हो गए। कॉलोनी के गेट पर 5 से 6 फुट गहरा गड्ढा हो जाने से पैदल निकलने में भी लोगों को डर लगा। विनय नगर मोड़ पर 20 फुट लंबाई में सात फुट गहरा गड्ढा हो गया। बोदला शाहगंज रोड से विनय नगर के लोग इसी रास्ते से निकलते हैं। श्याम नगर और मारुति एस्टेट मोड़ पर पाइप लाइन वाली रोड कटिंग सात फीट तक धंस गई। 

potholes in the roads due to rain in agra
कमला नगर के डी ब्लॉक स्थित मेयर के घर के पास बारिश के बाद सड़क में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर, अवधपुरी में कदम-कदम पर गड्ढा
मेयर के नवीन आगरा का हाल उनके घर के पास ही कमला नगर में तब दिखा, जब पहली बारिश के बाद कदम-कदम पर गड्ढे हो गए। कमला नगर में गंगाजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जहां तीन से चार फुट गहरे और 20 से 30 फुट लंबाई में सड़कें धंस गईं। मेयर के घर के एक किमी दायरे में गड्ढों के कारण इन सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रहा। यही हाल अवधपुरी का रहा, जहां दो टंकियों के कारण यहां पूरी सड़क पर इनलेट और आउटलेट पाइप लाइन को बिछाया गया। यहां दो किमी क्षेत्र में सड़कें धंसी और गहरे गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
potholes in the roads due to rain in agra
मानस नगर चाणक्यपुरी में सड़क पर गड्ढों को भरते लोग - फोटो : अमर उजाला

चाणक्यपुरी, पश्चिमपुरी में पैचवर्क
वेस्टर्न जोन में जलनिगम द्वारा बिछाई गई सीवर लाइन के बाद तीन माह पहले ही सड़कों का निर्माण किया गया। इसमें जेलरोड, पश्चिमपुरी और सिकंदरा बोदला रोड की कॉलोनियां शामिल हैं। बृहस्पतिवार को गड्ढों में वाहन फंसे तो शुक्रवार को चाणक्यपुरी, जेल रोड, खंदारी और पश्चिमपुरी क्षेत्र की कॉलोनियों में धंसी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया गया। 

आगरा विकास प्राधिकरण ने सिकंदरा बोदला रोड से हरीश नगर, नारायण विहार होते हुए अरविंदपुरम रोड पर 15 दिन पहले ही नई सड़क का निर्माण किया, लेकिन बारिश के बाद यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने यहां गड्ढों पर पैचवर्क कराया। हरीश नगर और नारायण विहार के साथ अन्ना आइकॉन पर सड़क का धंसा हुआ हिस्सा काटकर पैचवर्क कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
potholes in the roads due to rain in agra
सड़क के गड्ढे में फंस गया ट्रैक्टर और टैंकर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर नवीन आगरा की किरकिरी
एक ही बारिश में विकास कार्यों की जिस तरह से पोल खुली, उसे लेकर सोशल मीडिया पर हजारों पोस्ट किए गए। सबसे ज्यादा चाणक्यपुरी में भाजपा नेता की कार गड्ढे में समा जाने का फोटो वायरल हुआ। ट्विटर, फेसबुक, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर सड़कों के गड्ढों को दिखाते हुए नवीन आगरा पर तंज कसा गया, जिस पर हजारों लोगों के कमेंट आते रहे। किसी ने तंज कसा कि भाजपा नेता अपनी कार से भूमिगत मेट्रो के काम का जायजा लेने निकले तो किसी ने यह लिखकर चुटकी ली कि स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक जाम से बचने को भूमिगत रास्ते बनाए गए, जिसमें से भाजपा नेता कार से जा रहे हैं।

विज्ञापन
potholes in the roads due to rain in agra
सड़क हुए गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
दरवाजे पर पांच फुट गहरा गड्ढा
जवाहरपुरम की नीतू शर्मा ने कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद मिट्टी फैला कर चले गए। कीचड़ के कारण दो दिन से घर से निकलना मुश्किल है। गड्ढे में पहले पानी भरा रहा, अब 5 फुट गहरा गड्ढा गेट पर ही है। अभी तक मिट्टी भी नहीं भरी गई। 

धंसी सड़क से हो सकता है हादसा
कमला नगर की नेहा कुशवाह ने कहा कि गंगाजल की पाइपलाइन बिछाने से लेकर अब तक परेशान हैं। पहले धूल से, अब गड्ढा होने से खतरा बढ़ गया है। अंधेरे में कोई भी इन गड्ढों में गिरा तो हाथ पांव टूट जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed