फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति: वृंदावन में भाजपा सांसद हेमामालिनी के लापता होने के लगाए पोस्टर, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Protest With Bjp Mp Hema Malini Missing Poster In Vrindavan
पोस्टर प्रदर्शन: वृंदावन में कुछ लोगों ने हेमामालिनी के पोस्टर के साथ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जनपद में वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट पर सांसद हेमामालिनी के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। हेमामालिनी के इन पोस्टरों पर लापता होने के साथ इनाम भी देने की बात कही गई है। बताया गया है कि मंगलवार को करीब आधा दर्जन लोगों ने सांसद हेमामालिनी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। परिक्रमा मार्ग स्थित जुगलघाट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सांसद हेमामालिनी के पोस्टरों को यहां पेड़ और दीवारों पर चस्पा भी किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में नजर नहीं आईं हैं। उनका वृंदावन में निवास होने के बाद भी वे संसदीय क्षेत्र को छोड़कर मुंबई चली गई हैं। इससे उनके द्वारा इस महामारी के दौरान होने वाली मदद जनता को नहीं मिल पा रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में लोकेश शर्मा, राजेश्वरी, उमा देवी, बीना सिंह, जोशना, आशीष घोष, स्वामी परमानंद, स्वामी रामानंद आदि मौजूद रहे।

Protest With Bjp Mp Hema Malini Missing Poster In Vrindavan
हेमामालिनी के पोस्टर चस्पा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि यह ओछी राजनीति है। 28 मार्च को ही सांसद यहां से गई हैं। वह मुंबई से ही मथुरा वासियों के लिए कोरोना में मदद कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ कई दौर की मुख्यमंत्री से भी बात कर चुकी हैं और वीडियो जारी करके लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। 

Protest With Bjp Mp Hema Malini Missing Poster In Vrindavan
हेमामालिनी के लापता पोस्टर के साथ महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इतना ही नहीं अपने खुद के 14 लाख रुपये से ऑक्सीजन उपकरण अस्पतालों में उपलब्ध कराए हैं। इससे पहले 2014 में भी इस तरह के पोस्टर लगाकर हरकत की गई थी। अमूमन सांसद हेमा मालिनी हर माह करीब एक सप्ताह के लिए मथुरा में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Protest With Bjp Mp Hema Malini Missing Poster In Vrindavan
हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सांसद ने उठाई थी ये मांग
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि वे विदेशी मेडिकल स्नातकों को मंजूरी की औपचारिकताओं में जाए बिना कोविड रोगियों का इलाज करने की अनुमति दें। उन्होंने कहा, यह राज्य और देश में कोरोना संक्रमण के मामलों के अभूतपूर्व उछाल से निपटने के लिए आवश्यक था। हेमामालिनी ने कहा कि कई विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स कोविड वार्ड में काम करना चाहते हैं और महामारी के दौरान वे बहुत मददगार हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में सांसद ने इस बात पर प्रकाश डाला कि देश भर में कोरोना वायरस के संकमण को देखते हुए डॉक्टरों की सख्त जरूरत है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप उन्हें काम करने दें। ऐसे मेडिकल डिग्री धारक स्नातक लगभग हर जिले में बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Protest With Bjp Mp Hema Malini Missing Poster In Vrindavan
भाजपा सांसद हेमामालिनी - फोटो : ANI
वीडियो जारी कर किया जागरूक
सांसद हेमामालिनी ने हाल ही में मुंबई से एक वीडियो जारी कर मथुरावासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते संक्रमण से बचाव पर लोगों को जागरूक किया था। वैक्सीन लगवाने पर भी जोर दिया था।
ये भी पढ़ें-
कोरोना का असर: ब्रज के मंदिरों में बढ़ा भगवान के दर्शन का इंतजार, द्वारिकाधीश मंदिर 25 मई तक बंद
कोरोना से जंग: सांसद हेमा मालिनी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, विदेशी मेडिकल डिग्री धारकों को दें इलाज की अनुमति
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed