सब्सक्राइब करें

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग: सड़क पर ही नहीं, ऊपर भी रखें नजर, यहां पेड़ों पर लटकते हैं विशालकाय अजगर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
python hanging on the tree on Govardhan Parikrama Marg in Mathura
पेड़ पर लटका अजगर - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज पर्वत पर सांपों का बसेरा है। अब तक पर्वत की कंदराओं में विषैले भुजंगों के वास की चर्चाएं ही सुनी जाती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से विशालकाय अजगरों को तलहटी में पेड़ों पर लटके देखा जा रहा है। मंगलवार की देर रात एक विशालकाय अजगर राधाकुंड परिक्रमा स्थित संत निवास के समीप कच्चे परिक्रमा मार्ग पर पेड़ पर लटका देखा गया। परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं की नजर जब पेड़ पर लटके विशालकाय अजगर पर पड़ी, तो सहम गए। परिक्रमा मार्ग पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अजगर को पेड़ से उतारकर गिरिराज तलहटी में छोड़ दिया। हरि मिश्रा और भोला मुदगल ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर अजगर पेड़ पर लटका था। किसी तरह उसे पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पर्वत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार पेड़ों पर अजगरों को देखा गया है।

Trending Videos
python hanging on the tree on Govardhan Parikrama Marg in Mathura
पहले भी पेड़ पर लटके मिल चुके हैं अजगर - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि देर रात पेड़ पर अजगर लटका होने का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों ने अजगर को पेड़ से उतारकर पर्वत की ओर छोड़ दिया है। बता दें कि गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर पहली बार अजगर नहीं देखा गया, इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
python hanging on the tree on Govardhan Parikrama Marg in Mathura
पेड़ पर लटका अजगर - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज पर्वत के चारों ओर घनी झाड़ियां हैं। यहां जीव-जंतु रहते हैं। बरसात के मौसम में अक्सर सांप झाड़ियों से निकलकर परिक्रमा मार्ग पर आ जाते हैं। मंगलवार रात को एक विशालकाय अजगर पेड़ पर चढ़ गया। देर रात जब श्रद्धालु वहां से गुजर रहे थे, तब उस पर नजर पड़ी। 
python hanging on the tree on Govardhan Parikrama Marg in Mathura
12 अगस्त को मोर को मार डाला था - फोटो : अमर उजाला
गांव नीमगांव में इस बार 12 अगस्त को अजगर ने एक मोर को निगलने का प्रयास किया था। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मोर को अजगर के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि मोर की कुछ देर बाद मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
python hanging on the tree on Govardhan Parikrama Marg in Mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कस्बा अडींग के जंगल में 22 अगस्त को विशालकाय अजगर देखे जाने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़कर अडींग स्थित नहर में छोड़ दिया था। यहां पूर्व में भी कई बार सांप देख गए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed