आगरा में वैलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पालीवाल पार्क स्थित बाल विहार में हंगामा और मारपीट की। आरोप है कि एक युवक और युवती को पकड़कर न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि युवक से मारपीट तक कर दी। उन्हें थाने ले जाकर पुलिस के हवाले करने की धमकी दी। दोनों के वीडियो भी बना लिए। वीडियो वायरल हो गए। पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक सभी चले गए। पुलिस ने अपनी ओर से दो नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
{"_id":"620b29f45284a9091e735176","slug":"rashtriya-bajrang-dal-workers-assaulted-the-young-man-and-girl-on-valentine-s-day-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: वैलेंटाइन डे पर पार्क में युवक को पीटा, युवती से अभद्रता, 37 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: वैलेंटाइन डे पर पार्क में युवक को पीटा, युवती से अभद्रता, 37 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से की गई अभद्रता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवक को चांटे मारे। एक युवक विरोध करने लगा तो उससे भी अभद्रता की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। इसकी जानकारी पर थाना हरीपर्वत की पुलिस पहुंच गई। मगर, कार्यकर्ता और पदाधिकारी चले गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विरोध के नाम पर किसी को भी अभद्रता और मारपीट नहीं करने दी जाएगी।
छात्रा को घेरे खड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
तीन वीडियो हुए वायरल
सोशल मीडिया पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के तीन वीडियो वायरल हुए। इसमें वो युवक और युवती को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग आते हैं तो वो उन्हें भी धमकाने लगते हैं। पुलिस ने इन वीडियो को साक्ष्य के रूप में रख लिया है। अवतार गिल कह रहे हैं कि देखो युवती को छोड़कर युवक चला गया।

घटनास्थल पर पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में लगीं गंभीर धारा
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, एक मंशा से कार्य करना और सात सीएलए लगाया है। मुकदमे में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अवतार गिल, योगश ठाकुर और 30-35 महिला और पुरुष हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

पालीवाल पार्क में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन हमारी सभ्यता के साथ कर रहा खिलवाड़
राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महामंत्री अज्जू चौहान ने कहा कि वैलेंटाइन हमारी सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसमें चाहे कोई भी हो, अश्लीलता परोसेगा, उसका विरोध किया जाएगा। उसके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्क में बैठकर अश्लीलता कर रहे हैं तो विरोध किया जाएगा। यह हर वर्ष किया जाता है।