{"_id":"62527f78924e0a0edb18c407","slug":"recommendation-to-declare-soor-sarovar-bird-sanctuary-in-800-hectares-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: बढ़ सकता है सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा, सेंट्रल एंपवार्ड कमेटी के सुझाव पर राज्य सरकार भी सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बढ़ सकता है सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा, सेंट्रल एंपवार्ड कमेटी के सुझाव पर राज्य सरकार भी सहमत
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर सरोवर में पक्षी ( फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा बढ़ सकता है। कीठम झील के इर्दगिर्द 403 हेक्टेयर में फैले सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा बढ़ाकर 800 हेक्टेयर करने की सिफारिश सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने की है। इस मामले में राज्य सरकार भी पक्षी विहार का दायरा बढ़ाने पर सहमत है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसका क्षेत्रफल दोगुना हो जाएगा। राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट ने चार साल पहले 24 अप्रैल 2018 को सूर सरोवर पक्षी विहार का क्षेत्रफल 800 हेक्टेयर करने का प्री-गजट भी जारी कराया गया था, जिस पर लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। बाद में प्रदेश सरकार ने इसे वापस ले लिया।
2 of 5
सूर सरोवर पक्षी विहार
- फोटो : अमर उजाला
इसी विवाद पर ताजनगरी के एक्टिविस्ट डॉ. शरद गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी गठित की गई, जिसने हाल में ही सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा 800 हेक्टेयर करने की सिफारिश की है। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई, जिस पर राज्य सरकार से जवाब मांगा गया। इस मामले में राज्य सरकार भी पक्षी विहार का दायरा बढ़ाने पर सहमत है।
3 of 5
सूर सरोवर में पक्षी ( फाइल)
सिफारिश सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की
याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी (सीईसी) ने अपनी सिफारिशें सुप्रीम कोट में दाखिल कर दी हैं। 800 हेक्टेयर का यह जंगल आगरा के लिए फेफड़ों का काम करेगा। यह संरक्षित वन क्षेत्र पर्यावरण के लिए जरूरी है। जलीय जीवों के साथ यहां पक्षियों की प्रजातियां बढ़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर सरोवर में जलीय पक्षी ( फाइल)
1991 में पक्षी विहार हुआ था घोषित
पर्यावरण मंत्रालय ने 1991 में सूर सरोवर पक्षी विहार को वन्य जीव विहार के रूप में घोषित किया था। इसका क्षेत्रफल 403.09 हेक्टेयर है। कीठम झील का आकार ही 300 हेक्टेयर है। गजट जारी करने के समय इसकी सीमाएं हाईवे तक बताई गई थी। उस लिहाज से यह क्षेत्र 403 की जगह 800 हेक्टेयर हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सूर सरोवर में पक्षी ( फाइल)
सूर सरोवर पक्षी विहार में चिड़ियों की 222 प्रजातियां, 229 प्रजातियों के पौधे, कछुए की सात प्रजातियां, सांपों की 15 प्रजातियां, नौ प्रकार के स्तनधारी व कई अन्य जीव-जंतु हैं। यहां प्रकृति की मनोहर छटा दिखाई देती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।