फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: राष्ट्रपति के आगमन से पहले किया गया फ्लीट रिहर्सल, छावनी बना वृंदावन, चप्पे-चप्पे पर नजर

Sun, 26 Jun 2022 04:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
Rehearsal fleet reached Bihariji temple before the arrival of President Ram nath kovind in vrindavan
Rehearsal fleet - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन को लेकर रविवार को सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा परखी। फ्लीट रिहर्सल किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां वह गोल्फ कार्ट से पहुंचेंगे। इसके बाद महिला आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे।



राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली और लखनऊ के सुरक्षा अधिकारी वृंदावन में डेरा डाल हुए हैं। खुफिया विभाग का भी राष्ट्रपति के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचने वाले मार्ग पर सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा। इस मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों, गलियों को बैरिकेडिंग की गई है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे वृंदावन में रहेंगे। इसके दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही यातायात खोला जाएगा। 

Rehearsal fleet reached Bihariji temple before the arrival of President Ram nath kovind in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करीब ढाई घंटे तक वृंदावन में रहेंगे। राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से सुबह 9:45 मिनट पर वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे।

Rehearsal fleet reached Bihariji temple before the arrival of President Ram nath kovind in vrindavan
अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति सुबह 10:05 बजे पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। वह जब तक बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे, तब तक आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति 10:55 बजे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rehearsal fleet reached Bihariji temple before the arrival of President Ram nath kovind in vrindavan
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा परखी। वहीं दूसरी ओर स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे चाक-चौबंद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
Rehearsal fleet reached Bihariji temple before the arrival of President Ram nath kovind in vrindavan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इस समारोह के लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed