{"_id":"62b73ff9d231d64ccc3b527f","slug":"ritika-murder-case-victim-parents-said-akash-ruined-daughter-life-by-trapping-in-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder case: 'रितिका की कमाई पर ऐश करता था आकाश, प्रेमजाल में फंसा बर्बाद कर दी थी उसकी जिंदगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder case: 'रितिका की कमाई पर ऐश करता था आकाश, प्रेमजाल में फंसा बर्बाद कर दी थी उसकी जिंदगी'
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रितिका हत्याकांड का आरोपी आकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या का आरोपी आकाश के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रितिका की मां मंजू और पिता सुरेंद्र सिंह ने रोते हुए बताया कि प्रेम विवाह के बाद बेटी रितिका के सपने टूट गए थे। आकाश हर पल उसका उत्पीड़न करता था। शादी के दो साल बाद ही जलाने की कोशिश की थी। मगर, मैं समय पर पहुंच गई। बेटी को बचा लिया। परिवार नहीं बिगड़े, इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की। आकाश का टॉर्चर बढ़ने पर रितिका ने अलग होने का फैसला लिया। मगर, उसने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। बेटी की जान ले ली।
बता दें कि ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए हैं।
2 of 6
रितिका के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मोती कटरा, एमएम गेट के रहने वाले हैं। 20 साल पहले गाजियाबाद में रहने चले गए थे। प्रताप विहार में किराये पर रहते हैं। वह नोएडा की शू एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। रितिका इकलौती बेटी थी। बेटा 16 साल का है। सुरेंद्र की ससुराल टूंडला के नगला झम्मन में है। यहीं पर आकाश का भी घर है।
3 of 6
रितिका सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रितिका ने गाजियाबाद के कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती थी। इसके बाद उसने इग्नू से बीएससी की। रितिका छुट्टियों में मां के साथ नानी के घर जाती थी। तभी आकाश उसके पीछे पड़ गया। रितिका को अपने जाल में फंसाने के लिए आकाश उसका पीछा करने लगा। गाजियाबाद तक पहुंच गया। वहां पर उसकी बहन रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हत्यारोपी पति आकाश और महिला
- फोटो : अमर उजाला
आकाश ने बहन के घर रहकर उसने रितिका से दोस्ती कर ली। वर्ष 2014 में बेटी को कॉलेज के बाहर से ले गया। इस पर मुकदमा दर्ज कराया। रितिका को सात दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। मगर, वह आकाश की बातों में आ चुकी थी। उसने आकाश से जिंदगी बिताने की बात कही। यही फैसला गलत हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
रितिका हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां मंजू ने बताया कि आकाश ने बेटी को बताया था कि उसकी रेलवे में नौकरी लगने वाली है। मगर, ऐसा कुछ नहीं था। उसने उसे कभी प्यार नहीं किया, बल्कि उससे नौकरी कराकर खुद ऐश करता था। शादी के दो साल तक उसे गाजियाबाद में रखे रहा। बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसकी पिटाई करता था। बाद में आकाश के साथ रितिका आगरा आ गई। एक स्कूल में नौकरी करने लगी। आकाश तब भी बेटी की कमाई खाता था। इसके बावजूद उस पर शक करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।