आगरा के शाहगंज क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा मोहल्ले में शनिवार रात को युवती की मौत के बवाल के दौरान शाहगंज बाजार में दो दुकानों को भी निशाना बनाया गया। उनमें तोड़फोड़ की गई। इससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई। चंद मिनट में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। पुलिस के आने पर भी बाजार नहीं खुला। एक घंटे तक दहशत रही। बाद में फोर्स के पहुंचने पर व्यापारियों ने कुछ दुकानों को खोल लिया।
{"_id":"618f3ee20b330053ef415cbe","slug":"sabotaged-shops-after-the-death-of-girl-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में युवती की मौत पर बवाल: दहशत में धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, पुलिस को भी भागना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में युवती की मौत पर बवाल: दहशत में धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, पुलिस को भी भागना पड़ा
Sat, 13 Nov 2021 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
युवती की मौत के बाद हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े की दुकान में की गई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी दुकान हाजी पप्पू की है। उसको भी निशाना बनाया गया। उसमें तोड़फोड़ की गई। व्यापारियों का कहना था कि युवती की मौत के मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं था। फिर भी उनकी दुकान को निशाना बनाया गया। उनका क्या कसूर था। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि फईम कार मैकेनिक है, जबकि उसके पिता लोडिंग ऑटो चलाते हैं। परिवार किराये के मकान में पांच साल से रह रहा है। किसी को फईम की पत्नी की मौत की जानकारी नहीं थी। यह भी नहीं पता था कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है। पुलिस के आने पर मौत का पता चला।
दुकानदारों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज वायरल
जिन दुकानों में तोड़फोड़ की गई। उनमें सीसीटीवी कैमरे लगे थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इनके फुटेज कुछ ही देर में वायरल हो गए। इसकी जानकारी पर पुलिस को भी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रही है।

बवाल के दौरान भागते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर फिर भी बवाल, लगाई दौड़
युवती की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पुलिस पहुंच गई थी। सीओ लोहामंडी और इंस्पेक्टर भी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद बवाल हो गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पत्थर फेंके जाने लगे। फायरिंग भी की गई। इस पर पुलिस को भी उल्टे पांव भागना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने गली से बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। बाद में दूसरे थानों की फोर्स पहुंची। तब हालात ठीक हो सके।

युवती की मौत के बाद बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी गली के अंदर पहुंच गई। वहीं भाजयुमा पदाधिकारी गौरव राजावत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वो पुलिस से कह रहे है कि तब से क्या कर रहे थे। वह युवती के परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। उन्हें कुछ लोग रोक रहे हैं। तभी बवाल होने लगता है। फायरिंग की भी आवाज सुनाई दे रही है। पुलिसकर्मी भी भागते नजर आ रहे हैं।