{"_id":"62108058a34858388d07b422","slug":"sadhvi-ritubhara-daughter-will-be-married-in-vatsalya-village-of-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पालने में आई बेटी पालकी में होगी विदा: जन्म के बाद अपनों ने छोड़ा, वात्सल्य ग्राम में पली-बढ़ी, अधिवक्ता बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालने में आई बेटी पालकी में होगी विदा: जन्म के बाद अपनों ने छोड़ा, वात्सल्य ग्राम में पली-बढ़ी, अधिवक्ता बनी
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:08 AM IST
सार
जन्म के एक दिन बाद ही रिचा को अपनों ने छोड़ दिया था। वात्सल्य ग्राम में रिचा को मातृत्व की छांव मिली। पढ़-लिखकर अधिवक्ता बनी। अब उसकी शादी प्रतिष्ठित परिवार में होने जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
वात्सल्य ग्राम में होती रिचा की वैवाहिक रस्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पालने में आई बेटी अब पालकी में विदा होगी। वात्सल्य ग्राम में पली-बढ़ी रिचा की 20 फरवरी को शादी है। वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में उसके विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। एलएलएम कर चुकी रिचा की कहानी दिल को छू लेने वाली है। समाज के उन लोगों के लिए संदेश भी, जो बेटियों को बोझ समझते हैं। जन्म के एक दिन बाद ही उसे अपनों ने छोड़ दिया था। वात्सल्य ग्राम में रिचा को मातृत्व की छांव मिली। पढ़-लिखकर अधिवक्ता बनी। अब उसकी शादी प्रतिष्ठित परिवार में होने जा रही है।
साध्वी ऋतंभरा वृंदावन के वात्सल्य ग्राम आश्रम से पूर्व दिल्ली वात्सल्य प्रकल्प चलाती थीं। दिल्ली में ही रिचा उनको मिली थी। उसका पालन पोषण दिल्ली में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा भी दिल्ली में हुई, उसके बाद उसने समविद गुरुकुलम वृंदावन में शिक्षा प्राप्त की और वनस्थली विद्यापीठ से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से एलएलएम किया। वर्तमान में रिचा ऑल इंडिया बार एसोसिएशन की मेंबर बनने के बाद दिल्ली में प्रैक्टिस कर रही है।
2 of 5
साध्वी ऋतुंभरा और अपने माता-पिता के साथ रिचा
- फोटो : अमर उजाला
वात्सल्य ग्राम की अधिष्ठात्री साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित परम शक्ति पीठ के सेवा प्रकल्प वात्सल्य ग्राम के तहत नानी, मौसी व यशोदा मां सुमन परमानंद की छत्रछाया में पली-पढ़ी रिचा परमानंद के हाथ पीले करने का समय आ गया है। रिचा की शादी इंजीनियर से तय हुई है।
3 of 5
साध्वी ऋतुंभरा के साथ रिचा
- फोटो : अमर उजाला
वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राही ने बताया कि वात्सल्य ग्राम में 22 परिवार हैं। प्रत्येक परिवार में नानी, मौसी और मां के भाव संबंधों को स्थापित कर बच्चों का लालन-पालन हो रहा है। रिचा परमानंद सुमन परमानंद की सातवीं बेटी है, जिसका विवाह हो रहा है। इससे पूर्व एक बेटा और छह बेटियों का विवाह समाज के प्रतिष्ठित परिवारों में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वात्सल्य ग्राम में होतीं विवाह से पूर्व की रस्में
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता रिचा का विवाह इंदौर के राजेंद्र चौहान के बेटे अर्पित से होने जा रहा है। अर्पित कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर हैं और वह वर्तमान में सीमेंस कंपनी पुणे में उच्च पद पर कार्यरत हैं। अर्पित की मां अनीता ने 20 वर्ष पूर्व दीदी मां की इंदौर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में संकल्प लिया था कि मैं बेटे का विवाह वात्सल्य ग्राम की बेटी के साथ करूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
साध्वी ऋतुंभरा के साथ रिचा
- फोटो : अमर उजाला
रिचा की वैवाहिक तैयारियां जोरों पर हैं। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ नानी, मौसी द्वारा गाए जा रहे मंगल गीतों के मध्य मेहंदी, हल्दी की रस्म हो चुकी है। मंडप और विवाह 20 फरवरी को वात्सल्य ग्राम के प्रांगण में समस्त हिंदू रीति-रिवाजों के साथ वैदिक मंत्रों द्वारा संपूर्ण होगा। विवाह में गणमान्य नागरिक, विद्वान जन, संतों, महंतों महामंडलेश्वरों शासनिक, प्रशासनिक लोगों को आमंत्रण भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।