{"_id":"61e8eb6582494d78dc5e3087","slug":"samajwadi-party-declares-rupali-dikshit-as-candidate-from-fatehabad-assembly-seat-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा ने बदला प्रत्याशी: आगरा की फतेहाबाद सीट से बाहुबली की बेटी को उतारा, इंग्लैंड से हैं एमबीए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने बदला प्रत्याशी: आगरा की फतेहाबाद सीट से बाहुबली की बेटी को उतारा, इंग्लैंड से हैं एमबीए पास
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) में टिकट वितरण के बाद भी उठापटक जारी है। जिले की फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन दिन पहले घोषित प्रत्याशी राजेश शर्मा को बदल कर सपा ने बुधवार को रूपाली दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा है। कमजोर ब्राह्मण प्रत्याशी होने का फीडबैक मिलने के बाद नामांकन खत्म होने से दो दिन पहले सपा ने उम्मीदवार बदला है।
रूपाली दीक्षित बाहुबली अशोक दीक्षित की पुत्री हैं। 34 वर्षीय रूपाली ने यूके (इंग्लैंड) से एमबीए किया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने रूपाली के नाम पर मुहर लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्णय का सम्मान होगा। रूपाली फतेहाबाद से दावेदारी कर रही थीं, परंतु उनकी जगह 17 जनवरी को राजेश शर्मा का नाम फाइनल हुआ था। पार्टी सूत्रों की मानें, तो गोरखपुर से सपा नेता हरी शंकर तिवारी रूपाली दीक्षित की पैरवी में जुटे हुए थे। बुधवार सुबह रूपाली लखनऊ पहुंच गई। दोपहर बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें बी फॉर्म जारी कर दिया है।
फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा मैदान में हैं। 2007 में अशोक दीक्षित ने फतेहाबाद से निदर्लीय चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे नंबर पर रहे थे। अब उनकी बेटी पर सपा ने दांव लगाया है। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केंद्रीय कारागार बरेली
पिछले दिनों छोटे लाल ने अशोक दीक्षित के खिलाफ विवादित बयान दिया था। तब मामला चर्चाओं में आया था। अशोक दीक्षित बरेली केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वर्ष 2007 में फिरोजाबाद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव के भाई सुमन यादव की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या के मामले में 2015 में न्यायालय ने अशोक दीक्षित को सजा सनाई थी।
अशोक दीक्षित पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रूपाली दीक्षित को चुनावी मैदान में उतार कर सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। जिले में सपा-रालोद गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। नौ सीटों में छह सीट पर सपा और तीन सीट पर रालोद प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। बताया जा रहा है कि रुपाली गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन कर सकती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।