फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला का 75वें वर्ष में प्रवेश: आगरा में विश्वास के महोत्सव पर तीन हजार स्कूली बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ

Mon, 18 Apr 2022 11:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
school children took oath to protect the environment on Amar Ujala foundation day
अमर उजाला स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के 75वें स्थापना दिवस पर सोमवार को ताजमहल के पार्श्व में स्थित स्मारक ग्यारह सीढ़ी के मैदान पर 15 स्कूलों के तीन हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं जुटे। उद्देश्य था शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना। महापौर नवीन जैन ने बच्चों को स्वच्छता व पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। 



ताज के पार्श्व स्थित ग्यारह सीढ़ी स्मारक पर सुबह साढ़े छह बजे से ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का अपने शिक्षकों के साथ पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। उत्साह से लबरेज बच्चों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित नारे लिखी पट्टिकाएं थीं। किसी ने क्लीन आगरा, डिजीज फ्री आगरा तो किसी ने सपोर्ट ग्रीन इंडिया फॉर एनवॉयरमेंटली क्लीन इंडिया, लैस प्लास्टिक मोर लाइफ जैसे नारों की तख्तियां थाम रखी थीं। आठ बजे तक विभिन्न विद्यालयों के तीन हजार से ज्यादा बच्चे यहां जुट गए। ताज के साये में महापौर नवीन जैन ने सभी को शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने को कहा। 

school children took oath to protect the environment on Amar Ujala foundation day
रानी लक्ष्मीबाई, शाहजहां, मुमताज की वेशभूषा में लुभाया  - फोटो : अमर उजाला

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का दल मुगल शासक शाहजहां, मुमताज महल, अकबर, रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में पहुंचा। बच्चों का यह दल आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने इन बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाईं। 


school children took oath to protect the environment on Amar Ujala foundation day
जागरूक स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर बैठे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

शहर आपका है, इसे स्वच्छ और हरा भरा बनाएं: महापौर

महापौर नवीन जैन ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया। कहा कि पर्यावरण अच्छा होगा तो हवा भी जहरीली नहीं होगी। इसके लिए आपको ही पहल करनी होगी, क्योंकि आपमें से ही भविष्य में मेयर, विधायक और अधिकारी बनेंगे। ऐसे में आपको अपने घर से ही शुरुआत करनी चाहिए। अपने आसपास गंदगी नहीं होने दें। स्वच्छता में खुद सहयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
school children took oath to protect the environment on Amar Ujala foundation day
बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरुक करते मेयर - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने कहा कि अगर आपके अभिभावक मोटरसाइकिल दिलवाने की कहें तो उनसे ई-बाइक मांगें, ताकि प्रदूषण नहीं फैले। मेयर ने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाओ। शहर स्वच्छ और हरा भरा होगा तो आपके यहां आने वाले पर्यटक भी अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करें। प्लास्टिक आसानी से गलते नहीं हैं और पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं। 
विज्ञापन
school children took oath to protect the environment on Amar Ujala foundation day
गरबा करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

इन विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग

- चेयरमैन संजय तोमर के निर्देशन व प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा यादव व समन्वयक ऋचा शर्मा के नेतृत्व में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा, होली पब्लिक जूनियर कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी, होली पब्लिक स्कूल लोहामंडी, दिल्ली गेट और शास्त्रीपुरम शाखाओं के विद्यार्थी शामिल हुए।
- सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा के निर्देशन और एनसीसी ऑफिसर आलोक वैष्णव के नेतृत्व में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी कमला नगर, सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल, पीलीपोखर, सीएफ एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर, सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। व्यवस्थाएं भानु प्रताप सिंह, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया ने संभाली।
- प्रबंधक प्रद्युमभन चतुर्वेदी के निर्देशन में बीना उपाध्याय के नेतृत्व में गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम और गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा रोड के विद्यार्थी शामिल हुए।    
- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी निदेशक द्वय डॉ. सुशील गुप्ता और श्याम बंसल के निर्देशन और नरेंद्र कुशवाहा, ग्यासुद्दीन व काजल के नेतृत्व में शामिल हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed