खादी को प्रोत्साहित करने के लिए गाजियाबाद की एडीएम रितु सुहास ने सोमवार को ताज महोत्सव में कैटवॉक किया। खादी परिधानों में रैंप पर रितु के साथ अन्य मॉडल्स ने भी प्रदर्शन किया। रितु के लिए फैशन डिजाइनर रितु ढाका ने परिधान तैयार किए थे। शिल्पग्राम स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर सोमवार की रात फैशन शो के नाम रही। आकर्षण का केंद्र नोएडा के डीएम सुहास एलवाई की पत्नी एवं एडीएम रितु सुहास रहीं। फैशन एवं खादी से लगाव रखने वाली रितु ने अलग-अलग परिधानों में रैंप पर कैटवॉक किया।
ताज महोत्सव 2022: जब रैंप पर उतरीं एसडीएम रितु सुहास, बिखेरा फैशन का जलवा, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:27 AM IST
सार
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने खादी परिधानों की प्रदर्शनी लगाई। खादी के इन परिधानों में गाजियाबाद की एडीएम रितु सुहास ने कैटवॉक किया।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X