फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टा गोवंश...खतरे में जान: फिरोजाबाद में 56 दिन में सात लोगों की हो चुकी है मौत, अब जागा नगर निगम

Tue, 12 Apr 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Seven People Died In Bull Attacks Last two months In Firozabad
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद की सड़कों पर घूम रहे गोवंश हमलावर हो रहे हैं। पिछले 56 दिनों में गोवंशों के हमलों में सात लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को गोवंश के हमले में सिपाही जितेंद्र यादव के घायल होने के बाद नगर निगम के जिम्मेदारों को सुध आई। रविवार रात से गोवंशों को पकड़ने का अभियान शुरू हुआ। नगर निगम की टीम ने जलेसर रोड से तीन गोवंशों को पकड़ कर जलेसर रोड स्थित कान्हा गोशाला भेजा। 



जलेसर रोड पर घूम रहे गोवंश के हमले से थाना दक्षिण में तैनात सिपाही जितेंद्र यादव उस वक्त घायल हो गए, जब वह शोभायात्रा की ड्यूटी में तैनात थे। घायल सिपाही को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसको उपचार को आगरा ले जाया गया। रविवार को जहां सिपाही को होश नहीं आया था। सोमवार को उसकी तबीयत में सुधार होने पर पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। 

Seven People Died In Bull Attacks Last two months In Firozabad
नगर निगम के वाहन में गोवंश - फोटो : अमर उजाला
जोनल सैनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात को गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। जलेसर रोड से तीन गोवंशों को पकड़कर जलेसर रोड कान्हा गोशाला में भेजा गया है। कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए है कि सड़क पर घूमने वाले गोवंशों को पकड़ने के लिए रात में अभियान चलाए। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
Seven People Died In Bull Attacks Last two months In Firozabad
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

गोवंश ने कब-कब किए हमले

- 15 फरवरी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मैलई निवासी किशन व उसके पुत्र की मौत।
- 20 फरवरी को गोवंश के हमले से भौडेला निवासी महिला राजवेटी की जान चली गई।
- 04 मार्च को ममता डिग्री कॉलेज के समीन गोवंश के हमले से सबूदार की मौत।
- 13 मार्च को सिरसागंज के गुंजन चौराहे के समीप बाइक सवार भईयालाल की मौत।
- 18 मार्च को उत्तमनगर सैलई निवासी सोनू की मौत। सोनू भईयालाल के साथ गोवंश के हमले में घायल हुआ था। दोनों के एक साथी की भी मौत उपचार के दौरान हुई थी। 
- नौ अप्रैल को दक्षिण थाने पर तैनात सिपाही जितेंद्र यादव पर रात में गोवंश ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven People Died In Bull Attacks Last two months In Firozabad
सड़क पर घूमते गोवंश - फोटो : अमर उजाला

इन स्थानों पर सर्वाधिक घूमते हैं गोवंश

कोटला रोड नवीन फल एवं सब्जी मंडी, जलेसर रोड उत्तर थाने के पास, नई बस्ती धोबी वाली पुलिया के पास, जलेसर रोड शमसान घाट के पास, झील की पुलिया, बिल्टीगढ़ चौराहा के पास, ममता डिग्री कॉलेज के पास, गुंजन चौराहा के पास व कठफोरी टोल टैक्स के समीप काफी संख्या में गोवंश हाईवे पर घूमते हैं जो हादसे का कारण बनने के साथ लोगों पर हमला भी कर देते हैं। इससे कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। 

नगर निगम द्वारा शहर में दो गोशालाओं में संचालन किया जाता है। कान्हा गोशाला में वर्तमान में 317 और आर्यनगर गोशाला में 101 गाय मौजूद हैं। दोनों गोशालाओं में 418 गाय मौजूद हैं।
विज्ञापन
Seven People Died In Bull Attacks Last two months In Firozabad
सड़क पर घूमता गोवंश - फोटो : अमर उजाला
एडवोकेट अनुराग मिश्रा ने बिताया कि छुट्टा घूमने वाले पशुओं खास तौर पर निराश्रित गोवंश, बंदर और कुत्ता आदि को पकड़ने का जिम्मा निकायों का होता है। जहां तक इन पशुओं अथवा जानवर के हमला से घायल अथवा मृत्यु होने की घटना प्रकाश में आने की बात है। इस तरह के मामलों में जिला प्रशासन से जुड़े सक्षम अधिकारी पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि दिलाने के लिये शासन से संस्तुति करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed