{"_id":"67c3fa9d4b3c7032b0078439","slug":"sleeper-bus-rams-into-truck-on-agra-lucknow-expressway-many-killed-in-agra-accident-2025-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'कोई फोन चला रहा था तो कोई गहरी नींद में था, अचानक हुआ तेज धमाका, और...'; घायल यात्रियों ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'कोई फोन चला रहा था तो कोई गहरी नींद में था, अचानक हुआ तेज धमाका, और...'; घायल यात्रियों ने सुनाई आपबीती
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:34 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद यात्रियों ने आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी। रफ्तार तेज होने से चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक वाले और अन्य लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
1 of 9
Agra Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में गुजरात और मुंबई के यात्री ज्यादा थे। यात्रियों ने बताया चालक गाड़ी बहुत तेज चला रहा था, जबकि आगे चल रहा ट्रक धीमा था। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे और टक्कर लगने के बाद एक-दूसरे पर गिरने लगे तो चीख पुकार मच गई।
मुंबई के यात्री देवीदास पुत्र मंगल सिंह ने बताया के पत्नी व बहन-बहनोई के साथ काशी विश्वनाथ से जयपुर जा रहे थे। ज्यादातर लोग सो रहे थे। मैं मोबाइल देख रहा था। बस की रफ्तार अधिक थी, आगे स्लो ट्रक चल रहा था। रफ्तार अधिक होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं कर पाया।
2 of 9
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
अचानक तेज धमाका हुआ। इससे पहले मैं कुछ समझ पाता बस में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई और एक युवक मेरे पास आकर गिरा, हमने उसे उठाया। गांववालों ने काफी मदद की।
बस में बैठी मीरा रोड मुंबई की सोनिया शर्मा ने बताया कि मां नीलू के साथ वाराणसी गए थे। अचानक तेज धमाका हुआ और कई लोग स्लीपर व सीटों से छिटक कर बस के फर्श पर एक दूसरे के ऊपर गिर गए और चीख पुकार मच गई। मदद के लिए आए लोगों ने शीशे व इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकाला।
3 of 9
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक अजहरुद्दीन निवासी अजमेर ने बताया कि ट्रक की गति धीमी थी। बस पीछे से घुस गई। तभी मैंने अपने ट्रक को आगे साइड में लगाया और लोगों को बाहर निकलना चाहा, लेकिन बस में बैठे लोग नहीं निकल पाए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक नंदकिशोर निवासी अजमेर ने बताया कि मैं भी पीछे से अपना ट्रक लेकर आ रहा था, बस में बैठे लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। तभी मैंने अपना ट्रक साइड में खड़ा कर दिया और घायलों को बाहर निकला।
विज्ञापन
5 of 9
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
मददगारों में रामबाबू (निवासी उझावली, फतेहाबाद) ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की पुलिया के नीचे हनुमान के मंदिर पर बैठा था। तेज धमाके की आवाज सुनाई दी तो एक्सप्रेस-वे की तरफ दौड़ लगा दी। रामभरत निवासी उझावली फतेहाबाद ने बताया कि वह फूल लेकर मंडी में बेचने के लिए फिरोजाबाद जा रहा था तो एक्सप्रेस-वे पर बाइक छोड़कर मौके पर पहुंचा और घायलों को निकालने में मदद की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।