सब्सक्राइब करें

UP: 100 किमी घंटे की रफ्तार से आई दो दोस्तों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे...हादसा देख कांप गए लोगों के पैर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

आगरा में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। रफ्तार ने दो की जान ले ली, तीसरा दोस्त मौत से जूझ रहा है। 
 

विज्ञापन
Speed of 100 kmph, such an accident on the flyover bike was blown to pieces even onlookers got scared
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जन्मदिन की पार्टी कर घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर आंबेडकर पुल की दीवार से टकराई और करीब 20 फीट नीचे सड़क पर गिर गई। यह देख पीछे आ रहे अन्य दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां दो युवकों राज और साहिल की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को घर ले गए।


छत्ता थाना क्षेत्र के भैरों बाजार निवासी साहिल(19) बारहवीं का छात्र था। बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन था। शाम 7 बजे वह घर से निकला। मोहल्ले के दोस्त राज(19), रोहित(20) व अन्य दोस्तों के साथ बाइकों पर बैठकर यमुनापार में जन्मदिन पार्टी मनाने गया। रात करीब 12 बजे सभी बाइकों से लौट रहे थे। एक बाइक राज चला रहा था। उसके पीछे साहिल और रोहित बैठे थे। राज का छोटा भाई प्रिंस व अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर पीछे थे। आंबेडकर पुल पर टर्न लेते समय बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दोस्त एक साथ 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।



 
Trending Videos
Speed of 100 kmph, such an accident on the flyover bike was blown to pieces even onlookers got scared
आंबेडक पुल से गिरे तीन दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीख-पुकार सुनकर पास में एसीपी छत्ता कार्यालय से पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी भेजा। जहां रात को राज की मौत हो गई। रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार दोपहर को डॉक्टरों ने साहिल को भी मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Speed of 100 kmph, such an accident on the flyover bike was blown to pieces even onlookers got scared
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गम में बदले खुशियों के पल
साहिल के पिता रोहित खन्ना केरल में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे थे। बड़ा बेटा सुमित, छोटा साहिल और सबसे छोटी बेटी अलीशा। बृहस्पतिवार को साहिल 19 वर्ष का हुआ था। घर में खुशी का माहौल था। घर पर केक काटने के बाद दोस्तों को पार्टी देने निकला था। लौटते समय हादसा हो गया।

 
Speed of 100 kmph, such an accident on the flyover bike was blown to pieces even onlookers got scared
यहां पर गिरकर हुई थी मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज का जन्मदिन 17 जुलाई को
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी देवी सिंह के तीन बेटे थे। राज सबसे बड़ा था, जबकि प्रिंस और ध्रुव छोटे हैं। राज आरबीएस कॉलेज से स्नातक कर रहा था। मगर दोस्त के जन्मदिन पर ही खुशियां गम में बदल गईं। वह अपना 19वां जन्मदिन भी नहीं मना सका, 17 जुलाई को राज का जन्मदिन मनाया जाता रहा है।

 
विज्ञापन
Speed of 100 kmph, such an accident on the flyover bike was blown to pieces even onlookers got scared
आंबेडकर पुल, जहां से हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सेल्फी लेने की फैली अफवाह
तीनों दोस्तों के आंबेडकर पुल से नीचे गिरने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी लेते समय गिरने की दिनभर चर्चा चलती रही। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वह सेल्फी लेते नहीं गिरे थे। यमुना ब्रिज की तरफ से आते समय बाइक अनियंत्रित हो जाने से हादसा हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed