फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला को जिंदा जलाकर मारने का मामलाः एसएसपी ने चौकी प्रभारी लाइन किए, एससी-एसटी मुकदमे की होगी जांच

Thu, 15 Oct 2020 09:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Ssp Babaloo Kumar Line Hazir Ssi In Case Of Woman Burnt Alive
मृतका संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी में संगीता को जिंदा जलाए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी जोन अजय आनंद को फोन निर्देश दिए हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए। इसके बाद एसएसपी बबलू कुमार ने ताजगंज थाना की एकता चौकी प्रभारी योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। माना जा रहा है कि अभी और भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
Ssp Babaloo Kumar Line Hazir Ssi In Case Of Woman Burnt Alive
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भी अफसरों को निर्देश दिए कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद एडीजी जोन पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ही स्पष्टीकरण मांगा था कि थाना पुलिस से लेकर सीओ तक  ने जांच में क्या-क्या किया। उधर एत्मादपुर के भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने सीएम से फोन पर बात की। विधायक ने बताया कि सीएम ने इस मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक  सहायता दिए जाने और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
Ssp Babaloo Kumar Line Hazir Ssi In Case Of Woman Burnt Alive
सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सैनिक ने कहा-चौकी प्रभारी को आरोपी बनाया जाए
पूर्व सैनिक अनिल का कहना है कि चौकी प्रभारी को संगीता की हत्या के मुकदमे में आरोपी बनाया जाना चाहिए। आरोप है कि वह साजिश में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ssp Babaloo Kumar Line Hazir Ssi In Case Of Woman Burnt Alive
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
पंचायत में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही पुलिस
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पंचायत में महिला को अपमानित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को कॉलोनी के लोगों से पूछताछ की गई। पंचायत के समय का वीडियो नहीं मिला है। कॉलोनी में कहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Ssp Babaloo Kumar Line Hazir Ssi In Case Of Woman Burnt Alive
मृतका संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की होगी जांच 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बच्चों के झगड़े में एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे की विवेचना की जाएगी। घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जाएंगे। अगर कोई साक्ष्य नहीं मिलेगा तो मुकदमा खारिज किया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed