फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला को जलाकर मारने का मामला: पूर्व सैनिक ने मांगा एक करोड़ मुआवजा, अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार

Wed, 14 Oct 2020 06:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Oct 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Woman Burnt Alive Case: Ex Army Man Demand One Crores Rupees Compaltation
सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज के नगला कली स्थित पुष्पांजलि ईको सिटी में पूर्व सैनिक अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता को जलाकर मारने के मामले में बुधवार को परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की। पूर्व सैनिक ने दोनों बेटों के लिए 50-50 लाख रुपए और एक-एक प्लॉट शासन की तरफ से देने को कहा। एकता चौकी प्रभारी पर भी कार्रवाई की मांग की। कहा कि घटना के लिए वो पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसलिए षड्यंत्र में शामिल करके आरोपी बनाया जाए। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुआवजे के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। तब सुबह 10:00 बजे अंतिम संस्कार हो सका। 
Woman Burnt Alive Case: Ex Army Man Demand One Crores Rupees Compaltation
मृतका संगीता की फाइल फोटो, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता रविवार को घर के गेट पर जल गईं थीं। सोमवार सुबह उनकी मौत हुई थी। अनिल ने कॉलोनी के रहने वाले भरत खरे, उनकी पत्नी सुनीता खरे, कपिल, सोनू और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति-पत्नी को जेल भेज दिया। मंगलवार रात दो बजे दिल्ली से संगीता का शव घर लाया गया। इस पर कोहराम मच गया। इससे पहले कॉलोनी को पुलिस छावनी बना दिया गया था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ छत्ता महेश कुमार सहित अन्य रात भर कॉलोनी में ही रहे। 
Woman Burnt Alive Case: Ex Army Man Demand One Crores Rupees Compaltation
मृतका संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुबह परिजनों ने मुआवजे और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। अनिल ने कहा कि बच्चों के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएं। एक-एक प्लाट मिले। चौकी प्रभारी को मुकदमे में नामजद किया जाए। पंचायत में शामिल लोगों को भी नामजद करें।

मुख्यमंत्री दफ्तर से भी आया ट्वीट
संगीता के मामले में मुख्यमंत्री दफ्तर से भी ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा गया आगरा, चित्रकूट एवं प्रतापगढ़ की घटनाओं के संबंध में जिला प्रशासन को त्वरित प्रभावी व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौका मुआयना करें। जाँच संबंधी कार्यवाही समय से पूरी करें और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Burnt Alive Case: Ex Army Man Demand One Crores Rupees Compaltation
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। उसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद दस बजे अंतिम संस्कार के लिए संगीता के शव को लेकर गए। 
विज्ञापन
Woman Burnt Alive Case: Ex Army Man Demand One Crores Rupees Compaltation
आरोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक रानी पक्षालिका सिंह 
बुधवार को विधायक रानी पक्षालिका सिंह और राजा अरिदमन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने घटना को दुखद बताया। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार को मदद दिलाने की कवायद की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। बाद में कई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवार से मिले। पूर्व सैनिकों ने भी परिवार से बात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed