सब्सक्राइब करें

Health: यौन क्षमता हो गई है क्षीण? दवा नहीं, ये डिवाइस दूर करेगी कमजोरी; मर्दानगी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर

धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 11:13 AM IST
सार

यूरोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार 90 प्रतिशत मामलों में मानसिक तनाव और खराब जीवनशैली से यौन क्षमता प्रभावित होती है। दवा और इंजेक्शन थेरेपी के बाद वैक्यूम पेनाइल डिवाइस अंतिम विकल्प के रूप में कारगर साबित हो रही है, साथ ही फिटनेस और दिनचर्या सुधारने से भी लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
Struggling with Erectile Weakness Vacuum Device Emerging as a Powerful Non-Surgical Option
Health news - फोटो : ai
यौन शक्ति क्षीण हुई और नीम-हकीम के पास पहुंचे। इनके इलाज ने कहीं का नहीं छोड़ा। इससे मानसिक तनाव में डूब गए। कई ने आत्मघाती कदम भी उठा लिया। ऐसे मरीजों के लिए वैक्यूम पेनाइल इरेक्शन डिवाइस कारगर साबित हो रही है। आगरा में हुई उत्तर प्रदेश यूरोलोजिकल सोसाइटी की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने खराब फिटनेस-बीमारियों से बढ़ते यौन रोगों पर चिंता जताई। डॉक्टरों ने इसके इलाज की एडवांस इलाज और सर्जरी की जानकारी दी।


उत्तर प्रदेश यूरोलोजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अपुल गोयल ने बताया कि 90 फीसदी मामलों में मानसिक तनाव के चलते यौन संबंधों में लोग नाकाम होते हैं। इसे मरीज कमजोरी मान गलत उपचार करा बैठते हैं। इसके दुष्प्रभाव से यौन शक्ति खो बैठते हैं। ऐसे मरीजों को पहले विशेष दवाएं दी जाती हैं। इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर इंजेक्शन थेरेपी अपनाई जाती है। इन दोनों से मरीज को राहत नहीं मिलने पर अंत में वैक्यूम पेनिस इरेक्शन डिवाइस अपनाते हैं। इससे मरीज की कमजोरी दूर होती है और इसकी अवधि 30 मिनट तक होती है। ये सारी प्रक्रिया विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में ही संभव है।

 
Trending Videos
Struggling with Erectile Weakness Vacuum Device Emerging as a Powerful Non-Surgical Option
Health - फोटो : अमर उजाला
ये अपनाई जाती है थेरेपी:
- इंजेक्शन थेरेपी: इसको इंसुलिन सिरिंज से संबंध बनाने से पहले जननांग में लगाते हैं। इससे तनाव आता है। मरीज को इंजेक्शन लगाने का प्रशिक्षण भी देते हैं। मरीज स्वयं इसका उपयोग करने लगते हैं।
- वैक्यूम पेनाइल इरेक्शन डिवाइस: इसमें डिवाइस को जननांग के ऊपर लगाते हैं। बटन ऑन करने पर वैक्यूम से तनाव आता है। इसको रोकने के लिए निचले हिस्से पर इलास्टिक रिंग लगा देते हैं। रिंग हटाते ही पूर्व के आकार में आ जाता है।
- पेनाइल प्रोस्थेसिस: पेनाइल इम्प्लांट यांत्रिक उपकरण है। इसमें अंडकोष और पेट में सिलिंडर स्थापित करते हैं। इनमें तरल पदार्थ होता है, जो प्राकृतिक रूप से तनाव और शिथिलता प्रदान करता है। इसका खर्चा करीब तीन लाख रुपये आता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Struggling with Erectile Weakness Vacuum Device Emerging as a Powerful Non-Surgical Option
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिटनेस-दिनचर्या सुधारने से भी यौन क्षमता बढ़ी
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एंड एंड्रोलोजिस्ट डॉ. अरुण तिवारी ने बताया कि तनाव, मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों की वजह से भी यौन क्षमता प्रभावित हो सकती है। धूम्रपान, शराब और तंबाकू से स्थिति और बदतर हो रही है। घंटों बैठकर कार्य करने वालों में भी ये परेशानी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे अधिकांश मरीज काउंसलिंग और दवाओं से ठीक हो जाते हैं।


 
Struggling with Erectile Weakness Vacuum Device Emerging as a Powerful Non-Surgical Option
युवक युवती सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन बातों का रखें ध्यान:
- रोजाना 5-6 किमी पैदल चलें। साइकिल चलाएं।
- 6-8 घंटे स्वस्थ नींद लें। बिस्तर से मोबाइल दूर रखें।
- सोने से पहले मोबाइल-लैपटॉप और टीवी न देखें।

 
विज्ञापन
Struggling with Erectile Weakness Vacuum Device Emerging as a Powerful Non-Surgical Option
फल की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक।  संवाद - फोटो : 1
मौसमी फल खूब खाएं
- मौसमी फल, सलाद और ड्राईफ्रूट खाएं।
- तला भोजन, फास्ट फूड और जंक फूड से बचें।
- भोजन में मोटा अनाज, दाल, हरी सब्जी शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed