{"_id":"69a650ca00a74b854809c94a","slug":"head-on-collision-between-truck-and-car-kills-two-including-minor-girl-seven-critically-injured-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर आगरा में भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित दो की मौत; सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर आगरा में भयानक हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम बच्ची सहित दो की मौत; सात घायल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार
बाह-फतेहाबाद मार्ग पर अरनोटा पुल के पास तड़के ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के कार और ट्रक में सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक मासूम सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा घंटे बाद कार को काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह 4:53 बजे की करीब कार चालक भूरी सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी अनुपुरा थाना गोहद भिंड मध्य प्रदेश नोएडा से अपनी पत्नी चंद्रिका, पुत्री अन्यया (11), शिवन्या (7), तनु (5) के अलावा अपने साथी रामकुमार (45) पुत्र बांकेलाल और उनकी पत्नी रेखा (40) व उनके बच्चे सुशांत (11), मनदीप (8) वर्ष के साथ नोएडा से होली के त्योहार पर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मंगलवार सुबह 4:53 बजे के करीब बाह फतेहाबाद मार्ग पर अरनोटा पुल के पास पहुंचे, तो बाह की तरफ से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तनु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में दूसरी साइड आगे की सीट पर रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर अंदर फंस गए। पुलिस ने कार काटकर जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी की भी मौत हो गई।
वहीं कार में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
