{"_id":"69a656f2d0cdc8b1940193e6","slug":"agra-turns-divine-as-grand-holi-procession-of-baba-man-kameshwar-nath-draws-devotees-2026-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: चांदी के सिंहासन पर विराजे बाबा मनकामेश्वर, अद्भुत-अलौकिक मसाने की होली; देखें ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: चांदी के सिंहासन पर विराजे बाबा मनकामेश्वर, अद्भुत-अलौकिक मसाने की होली; देखें ये तस्वीरें
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:05 AM IST
सार
होली के अवसर पर दरेसी से बाबा मन:कामेश्वर नाथ का चांदी के सिंहासन पर सुसज्जित भव्य डोला निकला, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़े। अबीर-गुलाल, फाग गीत और पुष्पवर्षा के बीच पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
विज्ञापन
1 of 5
बाबा मनकामेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
होली पर दरेसी से सोमवार को बाबा मन:कामेश्वर नाथ का भव्य डोला धूमधाम से निकाला गया। चांदी के सिंहासन पर विराजमान होकर बाबा ने नगर की परिक्रमा की। अबीर-गुलाल और हर-हर महादेव के जयघोष संग जब बाबा का डोला निकला तो अपने आराध्य के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। इस दौरान डीजे की गूंज और फाग गीतों पर शिवभक्त झूमते नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
बाबा मनकामेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल आरती के साथ डोले का शुभारंभ हुआ। महंत योगेश पुरी ने विधि-विधान से पूजन कर शिव-पार्वती के स्वरूप को नंदी पर विराजमान किया और डोले को रवाना किया। आगे गणेशजी की सवारी और पीछे सुसज्जित झांकी में विराजमान बाबा मन:कामेश्वर नाथ के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बाबा मनकामेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
भक्त भस्म और अबीर से मसाने की होली खेलते हुए ढोल-नगाड़ों, संग और शंखनाद की ध्वनि पर झूमते रहे। गढ़ी ईश्वरा से आए फाग गायकों ने रसिया और शिवस्तुति प्रस्तुत कर माहौल को शिवमय बना दिया। कई श्रद्धालु शिवगणों का स्वरूप धारण कर आकर्षण का केंद्र बने।
4 of 5
बाबा मनकामेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
डोला चिम्मन चौराहा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, रावत पाड़ा और दरेसी क्षेत्र से होकर निकला। मार्ग में छतों से पुष्पवर्षा की गई। विदेशी श्रद्धालु भी आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
बाबा मनकामेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
महंत योगेश पुरी ने कहा कि यह डोला शिव के वैराग्य और आनंद का प्रतीक है, जो आगरा की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए हुए है। मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मसाने की होली में शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।