सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DJ Dispute Turns Fatal: 30-Year-Old Man Dies Under Suspicious Circumstances in Kamla Nagar

होली से एक दिन पहले युवक की मौत: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद बिगड़ गई हालत; VIDEO हुआ वायरल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के कमला नगर में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मारपीट के बाद हालत बिगड़ने और जान जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

DJ Dispute Turns Fatal: 30-Year-Old Man Dies Under Suspicious Circumstances in Kamla Nagar
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में 30 वर्षीय हलवाई दीपू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos


 

जानकारी के अनुसार, मृतक दीपू हलवाई का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात को डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस मारपीट में दीपू को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना कमला नगर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
 

इस घटना के बाद से अनुराग नगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed