सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ में ढेर कल्लू के कारनामे: 18 वर्ष की उम्र में अपराधी, चाचाओं का कत्ल; सीने के पार हुई पुलिस की गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Mar 2026 12:14 PM IST
सार

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पवन उर्फ कल्लू पर हत्या, रंगदारी मांगने समेत 18 मामले दर्ज थे। वह लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर अलग-अलग गानों के साथ वीडियो पोस्ट करता था। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Sharp shooter Pawan alias Kallu dies in police encounter
मुठभेड़ में अमित कसाना गैंग का शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में गुतिला के पास शुक्रवार को मुठभेड़ में मारा गया शूटर पवन उर्फ कल्लू पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में था। जेल से छूटने के बाद वह गांव और आसपास के क्षेत्रों में बैनर -पोस्टर लगाकर चुनावी ताल ठोक रहा था। पवन को मालूम था कि चुनाव जीतने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए उसने रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। परिजन शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गाजियाबाद ले गए।


 
Trending Videos
Sharp shooter Pawan alias Kallu dies in police encounter
शूटर पवन उर्फ कल्लू - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस ने शुक्रवार को रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग के शार्प शूटर पवन उर्फ कल्लू की एकता थाना क्षेत्र में घेराबंदी की थी। किसी वारदात को अपने साथी के साथ अंजाम देने के आए पवन को पुलिस ने चेतावनी दी तो उसने फायरिंग कर दी थी। दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। एक गोली पवन के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसका साथी बाइक छोड़कर भाग निकला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharp shooter Pawan alias Kallu dies in police encounter
पुलिस से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायल पवन को इलाज के लिए एसएन भेजा था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक गाड़ी से पवन का छोटा भाई और चार रिश्तेदार पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। यहां पर तीन थानों का फोर्स मौजूद था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को एंबुलेंस से गाजियाबाद ले गए। शूटर के भाई ने बताया कि पवन शाम करीब चार बजे घर से निकला था। वह आगरा क्यों आया था, इसका पता नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। गोली शरीर के पार हो गई थी। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार बदमाश पवन उर्फ कल्लू पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रंगदारी से धन एकत्रित कर रहा था।

 
Sharp shooter Pawan alias Kallu dies in police encounter
बदमाश की बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
18 वर्ष की उम्र में बन गया अपराधी
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इंटर पास गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के गांव सिरोली का 28 वर्षीय पवन उर्फ कल्लू ने 18 वर्ष की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। 2021 में पिता की मृत्यु के बाद जमीन के विवाद में उसने अपने सगे चाचा जैनेंद्र और सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या की थी। तीन अन्य हत्याओं को भी उसने अंजाम दिया था। उस पर हत्या,रंगदारी मांगने समेत 18 मामले दर्ज थे। लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर अलग-अलग गानों के साथ वीडियो पोस्ट करता था। एआई की मदद से अपने नाम के गाने बनाकर वीडियो पोस्ट करने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

 
विज्ञापन
Sharp shooter Pawan alias Kallu dies in police encounter
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
चुनाव लड़कर छवि बदलना चाहता था
बदमाश पवन अपने ऊपर दर्ज मामलों के बाद क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुका था। उसकी दुश्मनी भी कई लोगों से थी। उसे पता था कि भविष्य में किसी बड़े मामले में जेल जा सकता है या फिर गैंगवार में उसकी हत्या हो सकती है। इसीलिए चुनाव लड़कर राजनीति में आने का फैसला किया था। अपराध से कमाए रुपयों से बैनर व पोस्टर लगवा रहा था।

ये भी पढ़ें-Taj Mahal: ताजमहल में उड़ा ड्रोन, परिसर के लगाता रहा चक्कर; पर्यटकों ने वीडियो किया वायरल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed