फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व धरोहर दिवस 2022: मुफ्त में किया ताजमहल का दीदार, स्कूली बच्चों संग विदेशी मेहमान ने फिर जमकर खेला डांडिया, देखें तस्वीरें

Mon, 18 Apr 2022 10:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 10:02 PM IST
सार

विश्व धरोहर दिवस 2022 के अवसर पर ताजमहल सहित स्मारकों का दीदार पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रहा। जिसके चलते स्मारकों पर भीषण गर्मी में भी सैलानियों की भीड़ दिखाई दी।

विज्ञापन
Taj Mahal free entry for foreign guests school children welcome on World Heritage Day 2022  
डांडिया खेलते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में विश्व धरोहर दिवस पर ताज, किला, सीकरी समेत स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा मिली तो लोग उमड़ पड़े। 44 डिग्री पार पहुंचे पारे को पीछे छोड़ पर्यटक दोपहर में भी ताज का दीदार करने के लिए पहुंचे। पूरे दिन न केवल ताज, बल्कि अन्य स्मारकों पर सैलानियों की भीड़ बनी रही। धरोहर दिवस पर आगरा किला के गेट पर सेंट एंड्रूज स्कूल के बच्चों ने विदेशी पर्यटकों का भारतीय संस्कृति के मुताबिक तिलक करके स्वागत किया, वहीं उनके साथ डांडिया नृत्य किया। स्कूली बच्चों के इस अंदाज ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। स्वागत से अभिभूत हुए पर्यटक भी बच्चों के साथ झूमते गाते नजर आए। इससे पहले विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने विश्वदाय रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
Taj Mahal free entry for foreign guests school children welcome on World Heritage Day 2022  
बच्चों संग नाचते विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को विश्व धरोहर दिवस पर सेंट एंड्रूज स्कूल के बच्चों और एनसीसी कैडेटों ने ढोल नगाड़ों के साथ आगरा किला पर पर्यटकों का स्वागत किया। रैली में बच्चों ने ऐतिहासिक चरित्रों, शासकों के स्वरूप को रखकर लोगों से धरोहरों को सहेजने की अपील की। 
Taj Mahal free entry for foreign guests school children welcome on World Heritage Day 2022  
विश्व धरोहर दिवस 2022 - फोटो : अमर उजाला
डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि 32 साल से उनके विद्यालय के बच्चे विदेशी मेहमानों का स्वागत करने की परंपरा को निभा रहे हैं। इस दौरान एनसीसी अफसर आलोक वैष्णव, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया, मोहित वर्मा आदि शिक्षकों का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal free entry for foreign guests school children welcome on World Heritage Day 2022  
ताजमहल आए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर दिवस पर एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन ने ताजनगरी के होटल में कार्यक्रम किया, जिसमें एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, एसडीएम संजीव शाक्य शामिल हुए। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. पैंसिया ने कहा कि पर्यटक आगरा में बार बार आएं, इसके प्रयास कर रहे हैं। ताज व्यू प्वाइंट तैयार किया है। यहां के स्वाद के लिए जोनल पार्क में चौपाटी बनाई जा रही है, जहां बेड़ई, कचौड़ी, पेठा का स्वाद लिया जा सकता है। सेठ गली जैसी व्यवस्था यहां बनाएंगे। 
 
विज्ञापन
Taj Mahal free entry for foreign guests school children welcome on World Heritage Day 2022  
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कन्फेडरेशन ऑफ टूरिज्म एसो. अध्यक्ष राजीव तिवारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने पर्यटकों को रात में रोकने के उपाय करने की मांग की। संचालन किशोर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मेहरानुद्दीन, राजीव ठाकुर, नितिन सिंह, सौरभ अग्रवाल, विनीत गोयल आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed