अगर शनिवार और रविवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने की योजना बना रहे हैं तो रुक जाइये। शनिवार और रविवार को ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद रहेंगे। वीक एंड कोरोना कर्फ्यू के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह फैसला लिया है। ताजमहल के दरवाजे आम पर्यटकों के लिए बुधवार को खोल दिए गए, लेकिन आज शुक्रवार बंदी के कारण ताज बंद रहेगा, लेकिन अन्य स्मारक खुले रहेंगे। ताजमहल अगले तीन दिनों तक यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। अन्य स्मारकों को शनिवार और रविवार को बंद रखा जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के कारण शनिवार-रविवार को आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके अलावा स्मारकों का समय भी नाइट कर्फ़्यू के कारण बदला गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही स्मारकों में प्रवेश किया जा सकेगा। पूर्व में सूर्योदय से सूर्यास्त तक स्मारकों को खोलने की व्यवस्था थी, लेकिन नाइट कर्फ्यू के नियमों के कारण समय में बदलाव किया गया है।
{"_id":"60cb8bb98ebc3e2d971fdac7","slug":"taj-mahal-will-closed-three-days-in-week-due-corona-curfew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: तीन दिन बंद रहेगा ताजमहल, वीकेंड पर आने का प्लान बना रहे हैं तो पढ़िए ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तीन दिन बंद रहेगा ताजमहल, वीकेंड पर आने का प्लान बना रहे हैं तो पढ़िए ये खबर
Fri, 18 Jun 2021 08:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
आगरा: ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में दूसरे दिन बढ़ गए सैलानी
गुरुवार को ताजमहल में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। दूसरे दिन ताजमहल का दीदार करने के लिए 2378 पर्यटक पहुंचे। सुबह 10 बजे तक और शाम को 4 बजे के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ। इसके मुकाबले आगरा किला, फतेहपुर सीकरी में पर्यटक कम आए।

ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
कल पहुंचे थे कम पर्यटक
61 दिनों के बाद ताजमहल समेत आगरा के अन्य स्मारकों के ताले बुधवार को खुल गए थे। ताज की एक झलक पाने के लिए कुल 1919 पर्यटक पहुंचे थे। बुधवार को ताजमहल पर दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, चंडीगढ़ समेत देश भर के पर्यटक आए।

ताजमहल देखने आए सैलानी फोटो खिंचाने के दौरान खुुशी की मु्द्रा में
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ 650 सैलानी की अनुमति
जिला प्रशासन ने ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर 650 पर्यटकों की लिमिट एक बार में तय की है। लेकिन अभी तक ऐसी नौबत ही नहीं आई जब पर्यटक इतनी संख्या में ताज के अंदर रहे हों। सुबह और शाम को चार बजे के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण सैलानी कम आ रहे हैं।

यहां पहुंचे इतने सैलानी
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 2378
आगरा किला 317
फतेहपुर सीकरी 85
एत्माद्दौला 25
महताब बाग 35
रामबाग 30
सिकंदरा 137
मरियम टूम 23
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 2378
आगरा किला 317
फतेहपुर सीकरी 85
एत्माद्दौला 25
महताब बाग 35
रामबाग 30
सिकंदरा 137
मरियम टूम 23