फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खामोशी: साढ़े तीन साल से बंद है ट्विटर पर ताजमहल की 'बोलती', जस्टिन ट्रूडो के बाद नहीं हुई तस्वीरें साझा

Mon, 08 Nov 2021 09:49 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Nov 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal Twitter Account Is Not Active
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

जिस ताजमहल की एक झलक पाने के लिए दुनियाभर के पर्यटक बेताब रहते हैं। डिजिटल मीडिया के युग में उस ताजमहल की साढ़े तीन साल से ट्विटर पर बोलती बंद है। पर्यटन विभाग विश्व के नायाब अजूबे का प्रचार भूल गया। ताजमहल के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर 19 फरवरी 2018 को आखिरी ट्वीट हुआ था, जिसके बाद से एकाउंट ही बंद है। जिला प्रशासन, नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए), पुलिस, दक्षिणांचलत विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) सहित तमाम विभाग रोज ट्विटर पर उपलब्धियां गिना रहे हैं। शहर के डीएम, कमिश्नर, एसएसपी, एडीजी व मंत्री-विधायक सभी के ट्विटर एकाउंट एक्टिव हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ताजमहल का अधिकृत एकाउंट बनाया था। जिसके 1.72 लाख फॉलोवर हैं। जिनमें कमिश्नर अमित गुप्ता, यूपी टूरिज्म आदि शामिल हैं। वहीं, ताजमहल का एकाउंट मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रदेश सरकार, पेरिस की एफिल टॉवर सहित सिर्फ नौ एकाउंट को फॉलो करता है। 

Tajmahal Twitter Account Is Not Active
ताजमहल का ट्विटर खाता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के ट्विटर एकाउंट से भी ताजमहल के संबंध में कोई ट्वीट नहीं किया जा रहा। विगत 18 फरवरी 2018 को आखिरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया था। जिसके बाद उन्होंने ताज परिसर में खिंचाई तस्वीर साझा की। जिसे ताजमहल हैंडल से री-ट्वीट किया गया। 19 फरवरी को कनाडा विज्ञान मंत्री ने भी ताजमहल को टैग किया था। जिसके बाद से ताजमहल पर ट्विटर की चिड़िया की बोलती बंद है।
 
Tajmahal Twitter Account Is Not Active
ताजमहल पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका से लेकर डेनमार्क तक दीवानगी
ताजमहल के प्रति दीवानगी भारत ही नहीं अमेरिका से लेकर डेनमार्क तक फैली है। जनवरी 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सपरिवार आगरा में ताजमहल का दीदार किया था। 10 अक्तूबर 2021 को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रैडिक्सन अपने पति के साथ दीदार के लिए आईं। कई देशों से राष्ट्र अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, राजदूत सहित तमाम लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Twitter Account Is Not Active
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खामोशी के क्या मायने
सोशल मीडिया से जहां एक तरफ सूचनाएं घर बैठे प्राप्त करना आसान है। डिजिटल इंडिया की कवायद चल रही है। ऐसे में ताजमहल का एकाउंट साढ़े तीन साल से बंद पड़ा है। इस खामोशी के क्या मायने हैं। इसका जवाब सरकार ही दे सकती है।
 
विज्ञापन
Tajmahal Twitter Account Is Not Active
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ से बंद है एकाउंट
ताजमहल का ट्विटर एकाउंट लखनऊ से बंद है। पूर्व में एक बार अधिकारियों को अवगत कराया था। उन्होंने कहा था इसे दिखवाते हैं। दोबारा अनुस्मारक पत्र भेजा जाएगा। - अमित, उप निदेशक, पर्यटन विभाग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed