ताजनगरी में ताउते का असर पिछले 48 घंटे से जारी है। रह-रहकर बारिश से एक तरफ शहर जलमग्न है, दूसरी तरफ अगले 48 घंटे और भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान सच साबित हो रहा है। 24 घंटे से रुक रुककर बारिश हो रही है। बुधवार को आगरा में 34.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है। उधर, बेमौसम बारिश ने प्रशासन के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। सड़कें, कॉलोनियां में जगह-जगह जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में तो घरों में पानी भर गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। जब तक तूफान का असर है लोग घरों में रहें। खुद को सुरक्षित रखें। बता दें कि लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 से 20 मई तक 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया था।
ताऊते का असर: एक दिन में 34.6 मिमी बारिश, प्रदेश का तीसरा ठंडा शहर रहा आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण तापमान सामान्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले शहरों में आगरा तीसरे नंबर पर रहा। सबसे ठंडा शहर मेरठ रहा, जहां दिन में पारा 24.8 डिग्री पर आ गया, जबकि दूसरे नंबर पर मुजफ्फर नगर और तीसरे नंबर पर आगरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
बुधवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 17 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
मेरठ 24.8 20.9
मुजफ्फरनगर 25 21.2
आगरा 25.4 22.2
बरेली 26 22.4
सुल्तानपुर 26 24.5
हरदोई 26 23
बिजनौर 26.2 22.2
बहराइच 26.2 23.4