फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जसराना में अंबुबाची महोत्सव: मां कामाख्या के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु, मंदिर के बाहर लगी लंबी कतारें

Sat, 25 Jun 2022 08:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
thousands of devotees gathered in Ambubachi Mahotsav of maa kamakhya dham in firozabad
जसराना में अंबुबाची महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के जसराना में अंबुबाची महोत्सव में मंत्रोच्चार के बीच शनिवार को मंदिर के पट खुलते ही मां कामाख्या धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी की मौजूदगी में आचार्यों ने मां की मंगला आरती कराई। इसके बाद सफेद शृंगार को उतारकर भव्य रूप से सजाया गया। हजारों की संख्या में भक्त मातारानी के दर्शन करने पहुंचे, जिससे भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। तेज धूप और गर्मी भी भक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अंबुबाची महोत्सव में रविवार को भी मां कामाख्या देवी के दर्शन होंगे। 

thousands of devotees gathered in Ambubachi Mahotsav of maa kamakhya dham in firozabad
इन महिलाओं ने की विशेष पूजा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह छह बजे से भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव के दौरान मां के दर्शनों के लिए दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, जसराना की ब्लॉक प्रमुख, गुड़गांव और कानपुर से आए भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। 
thousands of devotees gathered in Ambubachi Mahotsav of maa kamakhya dham in firozabad
मां कामाख्या धाम के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों के साथ ही हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। गर्मी को देखते हुए शर्बत की प्याऊ लगाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thousands of devotees gathered in Ambubachi Mahotsav of maa kamakhya dham in firozabad
मां कामाख्या धाम के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए क्षेत्राधिकारी जसराना शैलेंद्र कुमार शर्मा, सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार, कोतवाल जसराना के साथ कई थानों की पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
thousands of devotees gathered in Ambubachi Mahotsav of maa kamakhya dham in firozabad
मां कामाख्या धाम के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
तय समय से पूर्व ही मां के जयकारे के साथ भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पुरुषों की कतार तहसील और महिलाओं की कतार मुख्य चौराहे से होते हुए फरिहा रोड पर नदी के पुल तक पहुंच गई। पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी द्वारा सभी भक्तों को भंडारे का भी आयोजन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed