फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का खतरा...आस्था की भीड़: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में बिना मास्क के पहुंचे हजारों श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

Sun, 02 Jan 2022 09:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
thousands Of Devotees Gathered In The Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा और वृंदावन में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोज नए मरीज मिल रहे हैं, लेकिन लोग अपने बचाव को लेकर सचेत नहीं हैं। वृंदावन में रविवार को पौष अमावस्या के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूरदराज क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की अभिलाषा लेकर पहुंचे। सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच गए। दिनभर मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।



चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर लोग कोरोना के खतरे से बेखबर दिखाई दिए। हजारों लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। भीड़ के कारण उचित शारीरिक दूरी पालन भी नहीं हुआ। यह स्थिति तब है जब मथुरा में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। नए साल के पहले दिन 11 मरीज मिले थे। रविवार को चार पर्यटक समेत 11 संक्रमित पाए गए। 

thousands Of Devotees Gathered In The Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में नए साल के पहले दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। दूसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसमें ज्यादातर लोग कोविड से बचाव को लेकर लापरवाह दिखे। हजारों लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। 
thousands Of Devotees Gathered In The Banke Bihari Temple Vrindavan
वृंदावन की गलियों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में दिनभर भक्तों का रेला चलता रहा। प्रेम मंदिर और इस्कॉन में भी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने निधिवन, सेवाकुंज, रंगजी आदि मंदिरों के दर्शन किए। उधर, भीड़ के चलते सुबह से लेकर शाम तक वृंदावन की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thousands Of Devotees Gathered In The Banke Bihari Temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष पर जिस प्रकार से मंदिरों में भीड़ बढ़ी है, उससे कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। रविवार को चार श्रद्धालुओं समेत 11 नए संक्रमित मिले। संक्रमित श्रद्धालुओं में से दो पटना (बिहार) के हैं। एक मध्य प्रदेश और एक बुलंदशहर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
thousands Of Devotees Gathered In The Banke Bihari Temple Vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आरआर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जहां भी कोई संदिग्ध की सूचना मिलती है, टीम को भेजा जा रहा है। इसके साथ विदेशों से आने वालों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। वृंदावन के इस्कॉन और गोवर्धन में भी टीम से जानकारी ली जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed