फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर रोग विभाग में एक बेड पर तीन-तीन मरीज, ऐसा है सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल

Tue, 01 Oct 2019 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
three patients on one bed in the Cancer Department of SN Medical Collage Agra
कैंसर वार्ड में एक बेड पर तीन मरीज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां कैंसर रोग विभाग में एक बेड पर दो-दो, तीन-तीन मरीज लिटाए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर भी बेड नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि प्राचार्य ने महीने भर पहले विभाग में 60 बेड कराने की बात कही थी। 
three patients on one bed in the Cancer Department of SN Medical Collage Agra
एक बेड पर दो मरीज - फोटो : अमर उजाला
कैंसर रोग विभाग में 30 बेड हैं, यहां हर रोज औसतन 40-50 मरीज भर्ती रहते हैं। बेड कम पड़ जाने पर एक बेड पर दो या तीन मरीज लिटा कर इलाज दिया जा रहा है। एक बेड पर तीन मरीज होने पर वो करवट तक नहीं बदल पाते हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। 
three patients on one bed in the Cancer Department of SN Medical Collage Agra
रेडियोलोजिस्ट विभाग के बाहर लेटे हुए मरीज की हवा करते तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
सेवला से आए मुकेश ने बताया कि मरीज भर्ती कराने लाए तो यहां, बेड खाली नहीं था, मेरे मरीज को ऐसे बेड पर लिटाया जहां पहले से ही दो मरीज लेटे हुए थे। मजबूरी में इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
three patients on one bed in the Cancer Department of SN Medical Collage Agra
ओपीडी में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी के नाहिद अली ने कहा कि परिजन के कैंसर जैसी बीमारी से पहले से ही दुखी हैं, मरीजों की भर्ती के लिए बेड तक नहीं हैं। बेड बढ़ जाएं तो कम से कम मरीज आराम से लेट तो सकेगा। 
विज्ञापन
three patients on one bed in the Cancer Department of SN Medical Collage Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने पिछले महीने कैंसर रोग विभाग में 60 बेड करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इससे मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed