{"_id":"5e46a1dd8ebc3ee5aa279e1b","slug":"transport-department-will-monitor-over-speed-vehicles-on-agra-lucknow-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस हादसा: 14 लोगों की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग, एक्सप्रेसवे पर करेगा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसा: 14 लोगों की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग, एक्सप्रेसवे पर करेगा निगरानी
Fri, 14 Feb 2020 07:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Feb 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में 14 लोगों की मौत के बाद परिवहन विभाग की नींद टूटी है। अब एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों की जांच करेंगी। इन टीमों में आगरा, एटा और मथुरा के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : Social
एआरटीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए आरटीओ आगरा द्वारा छह टीमों का गठन किया गया है। एक टीम का प्रभारी एटा के यात्रीकर अधिकारी अभिनव चौधरी को बनाया गया है। ये टीम आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के इनर रिंग रोड पर आने जाने वाले वाहनों की जांच करेगी। इनकी ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी।
वहीं दूसरी टीम आगरा की यात्री कर अधिकारी प्रीती पांडेय के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और यात्री कर अधिकारी आगरा राजेश मोहन की टीम शाम चार बजे से रात 12 बजे तक वाहनों की जांच करेगी।
वहीं दूसरी टीम आगरा की यात्री कर अधिकारी प्रीती पांडेय के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और यात्री कर अधिकारी आगरा राजेश मोहन की टीम शाम चार बजे से रात 12 बजे तक वाहनों की जांच करेगी।
फिरोजाबाद बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
साप्ताहिक अवकाश वाले दिन यात्री कर अधिकारी फिरोजाबाद घनश्याम की टीम रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक, परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आगरा वंदना सिंह की टीम सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और मथुरा के यात्री कर अधिकारी राकेश कुमार निगम की टीम शाम चार बजे से रात 12 बजे तक वाहनों की जांच करेंगी। अभी टीमों के चेकिंग के स्थान नियत नहीं किए गए हैं। हालांकि ये सभी टीमें एक्सप्रेसवे पर कहीं भी वाहनों की जांच के लिए अधिकृत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपीडा की है खराब वाहन हटाने की जिम्मेदारी : एआरटीओ
एआरटीओ प्रदीप कुमार के अनुसार, ट्रॉला टायर फटने के बाद भी आधा घंटे से अधिक देर तक ओवरटेक लेन पर खड़ा रहा। हालांकि एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए यूपीडा का गश्ती दल रात के समय गश्त करता है। खराब वाहनों को एक्सप्रेस वे की मुख्य लाइनों से हटाया जाता है। यदि गश्ती दल के कर्मचारी ओवरटेक लाइन पर खड़े ट्राला को हटवा देते तो शायद यह हादसा न होता।
एआरटीओ प्रदीप कुमार के अनुसार, ट्रॉला टायर फटने के बाद भी आधा घंटे से अधिक देर तक ओवरटेक लेन पर खड़ा रहा। हालांकि एक्सप्रेस-वे पर हादसों को रोकने के लिए यूपीडा का गश्ती दल रात के समय गश्त करता है। खराब वाहनों को एक्सप्रेस वे की मुख्य लाइनों से हटाया जाता है। यदि गश्ती दल के कर्मचारी ओवरटेक लाइन पर खड़े ट्राला को हटवा देते तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन
फिरोजाबाद बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ओवरटेक लेन में बस को दौड़ता रहा चालक
एक्सप्रेस-वे पर चालक बस को लगातार ओवरटेक लेन पर दौड़ता रहा। इसका खुलासा परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद किया। 9.22 मिनट, 9.25 मिनट तथा 9.28 मिनट तक बस लगातार ओवरटेक लेन पर दौड़ रही थी। चालक ने बस को किसी भी स्थान पर ओवरटेक लेन से हटाने का प्रयास नहीं किया।