फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले चंबल में कछुओं की निगरानी बढ़ी, बिहार-बंगाल के रास्ते चीन तक होती है तस्करी

Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
turtle monitoring increase in Chambal before Diwali In Agra
चंबल नदी में कछुआ - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग ने चंबल में कछुओं की निगरानी बढ़ा दी है। इसकी वजह है कछुओं की तस्करी रोकना। दरअसल, दिवाली पर कुछ अंधविश्वास में कछुओं का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा मांस और शक्तिवर्धक दवाओं के लिए भी बिहार, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश और चीन तक कछुओं की तस्करी होती रही है। इसे रोकने के लिए वन विभाग की टीमों ने चंबल में पेट्रोलिंग बढ़ा गई है। 


      
turtle monitoring increase in Chambal before Diwali In Agra
चंबल नदी की रेत में अंडे से निकलते नन्हे कछुए (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी में मगरमच्छ, घड़ियालों के साथ ही दुनिया से लुप्त हो रहीं कछुओं की आठ प्रजातियां भी मौजूद हैं। इनमें साल, धोढ़, धमोका, पचेड़ा, कटहवा, सुंदरी, बटागुर, चित्रा इंडिका संरक्षित हो रही हैं। इस साल जून में सात हजार से ज्यादा कछुए नदी में छोड़े गए थे। 
turtle monitoring increase in Chambal before Diwali In Agra
चंबल नदी में कछुए - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर कुछ लोग अंधविश्वास के चक्कर में कछुओं का इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण इनकी तस्करी बढ़ जाती है। शक्तिवर्धक दवाओं के लिए चीन तक चंबल से कछुओं की तस्करी हुई थी। ऐसे मामले बीते वर्षों में सामने आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
turtle monitoring increase in Chambal before Diwali In Agra
मैनपुरी में कई बार पकड़े जा चुके हैं कछुआ तस्कर - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल ही 26 अक्तूबर को 80 कछुओं समेत फतेहाबाद क्षेत्र से तस्कर पकड़े गए थे। जबकि 18 नवंबर 2018 में इटावा से मैनपुरी के करहल निवासी युवक गिरफ्तार हुए थे। इनके पास से 745 कछुएं बरामद हुए थे।
विज्ञापन
turtle monitoring increase in Chambal before Diwali In Agra
चंबल नदी में कछुए - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से पहले कछुओं की तस्करी रोकने के लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि चंबल क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर कछुओं समेत विभिन्न जलीय जीवों की निगरानी की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed