फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में सामूहिक हत्याकांड: आगरा से 12 दिन पहले गया था परिवार, इस वजह से युवक ने मां और चार बहनों को मार डाला

Wed, 01 Jan 2025 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jan 2025 10:56 AM IST
सार

लखनऊ के होटल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। आगरा के रहने वाले 24 साल के असद ने अपनी मां असमा और चार बहनों की हत्या कर दी। आरोपी असद को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
UP Crime News Man Kills Mother Four Sisters Murdered In Hotel Lucknow New Year 2025
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल खेला गया। लखनऊ के एक होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। हत्या करने वाला परिवार का ही शख्स है। एक 24 साल के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार डाला। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सकते में हैं। सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में आरोपी हत्या करने की वजह बता रहा है।
UP Crime News Man Kills Mother Four Sisters Murdered In Hotel Lucknow New Year 2025
आरोपी युवक का घर - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने होटल में खेला खूनी खेल
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के असद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19 साल है। लखनऊ के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। 
UP Crime News Man Kills Mother Four Sisters Murdered In Hotel Lucknow New Year 2025
आरोपी असद - फोटो : अमर उजाला
परिवार को मार डाला
बताया गया है कि असद अपने पिता, मां आस्मा और चार बहन आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के साथ लखनऊ के नाका थाना इलाके के होटल शरनजीत में रुका हुआ था। असद ने देर रात में पारिवारिक विवाद में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया। पिता कहां है, उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद असद के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News Man Kills Mother Four Sisters Murdered In Hotel Lucknow New Year 2025
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
हत्या के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला। इसमें उसने कहा है कि मैंने अपने हाथों से मां और बहन को मारा है। इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न  जाने कितने-कितने जुल्म किए। हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी। 10-15 दिन हो गए, सर्दी में भटकते हुए। पूरी बस्ती इन हत्याओं की जिम्मेदार है। आगरा के इस परिवार की इस तरह हुई हत्या से इस्लाम नगर में नव वर्ष का जश्न भी फीका पड़ गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
UP Crime News Man Kills Mother Four Sisters Murdered In Hotel Lucknow New Year 2025
आरोपी युवक का घर - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले पड़ोसी दुकानदार से हुआ था झगड़ा
पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद था, इसी वजह से उसने मां और चार बहनों की हत्या की। लखनऊ के होटल में अपनी मां और चार बहनों की हत्या करने वाला असद बहुत ही गुस्सेल है। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही पड़ोसी दुकानदार से उसका झगड़ा हुआ। जिसके बाद असद ने छत से खड़े होकर उस पर पथराव कर दिया। मोहल्ले के लोग उससे दूर ही रहते थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed