{"_id":"6204b23d3f5e4b546e1c317f","slug":"up-election-2022-phase-1-voting-groom-casts-his-vote-after-marriage-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंचा दूल्हा, वोट डालने के बाद दुल्हन को ले गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंचा दूल्हा, वोट डालने के बाद दुल्हन को ले गया घर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मतदान के बाद अपनी दुल्हन के साथ ईशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में मथुरा की पांच विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में शादी के बाद एक दूल्हे ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद अपनी दुल्हन को घर ले गया। दूल्हे के साथ आए बरातियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए। इस बार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। अब 10 मार्च को फैसला आएगा।
2 of 5
बूथ पर लाइन में बरातियों संग खड़ा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा सदर क्षेत्र के रहने वाले ईशान पांडे की शादी बुधवार रात को एक मैरिज होम में संपन्न हुई। गुरुवार सुबह ईशान ने अपनी दुल्हन को घर ले जाने से पहले मतदान करने पहुंचे। उन्होंने ज्ञान ज्योति जूनियर हाईस्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
3 of 5
दूल्हा ईशान पांडे
- फोटो : अमर उजाला
ईशान पांडे ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। बूथ पर ईशान के साथ लाइन में खड़े अधिवक्ता संजय गौड़ एडवोकेट ने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र में हर वोट जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लताश्री ने मथुरा में किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
नवविवाहिता लताश्री अपनी ससुराल भरतपुर से मथुरा में मतदान करने आई। उन्होंने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। हाल ही में लताश्री की शादी हुई है। उनका मथुरा की मतदाता सूची में नाम है।
विज्ञापन
5 of 5
डीएम और एसएसपी ने आदर्श बूथ का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मतदान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए। 20 आदर्श बूथ बनाए गए। इन बूथों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसएसपी भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।