{"_id":"6211ac1413b077681b3bdd49","slug":"up-election-2022-phase-3-voting-voters-cast-his-vote-in-firozabad-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: फिरोजाबाद में बेड़ियां पहन मतदान केंद्र पर पहुंचा प्रत्याशी, तस्वीरों में देखिए चुनाव के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: फिरोजाबाद में बेड़ियां पहन मतदान केंद्र पर पहुंचा प्रत्याशी, तस्वीरों में देखिए चुनाव के रंग
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:27 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्ध सैनिक बल तैनात किया गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है। सुबह ही कई बूथों पर लंबी कतारें लग गई। पिंक बूथों को गुब्बारों से सजाया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मगर, कई बूथों पर सुबह 6.30 बजे से मतदाता पहुंच गए। पहला वोटर बनने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और महिलाएं भी सुबह-सुबह लोकतंत्र के महापर्व में सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचीं। वहीं फिरोजाबाद शहर के महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी रामदास मानव बेड़ियां पहनकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्हें देखकर मतदाता हैरान रह गए। रामदास मानव श्रमिक नेता हैं। फिरोजाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
2 of 5
युवा मतदाता अंशी ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
शहर की बीटेक छात्रा अंशी गुप्ता ने मतदान करने के लिए जयपुर से फिरोजाबाद आईं। उन्होंने सुबह सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना हो गईं।
3 of 5
बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
शहर के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गईं। यहां मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदाताओं ने कहा कि वह शहर के लिए मतदान करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विधायक मनीष असीजा ने परिवार के साथ किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
जीत की उम्मीद के साथ प्रत्याशी भी सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। फिरोजाबाद से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा ने अपने परिवार के साथ तिलक इंटर कॉलेज में मतदान किया।
विज्ञापन
5 of 5
बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
जसराना विधानसभा के बूथ संख्या 359 पर मॉकपोल के दौरान ईवीएम धोखा दे गई। पीठासीन अधिकारी ने खराब ईवीएम की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आनन-फानन में ईवीएम को बदलवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।