{"_id":"6211bbdc5a623563943e49bf","slug":"up-election-2022-third-phase-firozabad-kasganj-seats-voting-bride-cast-her-vote-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Phase 3 Voting: कासगंज के मतदाताओं का जोश हाई, फिरोजाबाद में विदाई से पहले दुल्हन वोट डालने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Phase 3 Voting: कासगंज के मतदाताओं का जोश हाई, फिरोजाबाद में विदाई से पहले दुल्हन वोट डालने आई
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज जिलों की 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कासगंज में मतदात को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। यहां सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। युवा मतदाताओं का जोश हाई है, तो बुजुर्ग और महिलाएं भी मतदान में पीछे नहीं है। महिलाओं ने घर का काम बाद में किया, पहले मतदान किया। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
फिरोजाबाद में एक दुल्हन अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची। उसने शहर के हनुमानगढ़ लक्ष्मी कान्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद ससुराल गईं। फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्द्धसैनिक बल बल तैनात किया गया है। यहां भी मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश है।
2 of 5
फिरोजाबाद में दुल्हन ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
फ़िरोज़ाबाद के हनुमानगढ़ की रहने वाली जूली की शादी जिले के ही एक गांव गौंछ के रहने वाले कपिल के साथ शनिवार को हुई है। रविवार की सुबह विदाई से पहले जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद ससुराल गई।
3 of 5
कासगंज में बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के पटियाली के थाना रोड पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की कतार सुबह से लगी है। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मतदान करने पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए वोट करने आई हैं। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कासगंज में बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज विधानसभा के मामो मतदान केंद्र पर भी सुबह से मतदाताओं की कतारें लग गईं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह है। पटियाली विधानसभा के मतदान केंद्र अनंगपुर पर भी मतदाताओं की भीड़ है।
विज्ञापन
5 of 5
फिरोजाबाद में राजवीर और शरीफ ने डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना के मुस्तफाबाद मतदान केंद्र पर लोकतंत्र की एकता की तस्वीर देखने को मिली। यहां भगवा वस्त्र में राजवीर और शरीफ एक साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि सभी को जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।