फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धर्म बदलने से लेकर निकाह तक...इस तरह जाल में फंसाई जा रही हिंदू युवतियां, मोबाइल से खुला बड़ा राज

Thu, 24 Jul 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 08:24 AM IST
सार

अवैध धर्मांतरण गिरोह किस तरह से हिंदू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म बदलवाता था और फिर निकाह के बाद उनके जीवन को रौंदा जाता था। आरोपियों के लैपटाॅप और मोबाइल  से अहम जानकारी हाथ लगी है। 

 

विज्ञापन
UP: From changing religion to Nikah Hindu girls are being trapped big secret revealed through mobile
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण गिरोह के लिए कनाडा और अमेरिका से फंडिंग की जाती थी। इंस्टाग्राम पर युवतियों को दोस्त बनकर फंसाया जाता था। घर छोड़ने वाली युवतियों को रुपये और मकान तक दिलवाया जाता था। धर्म बदलने और निकाह के कागजात तैयार कराए जाते थे। यह भी पता चला है कि आरोपी कंप्यूटर कोडिंग की 10 भाषाओं के जानकार हैं।


इतना सब कोई एक-दो शख्स नहीं बल्कि पूरा नेटवर्क कर रहा था। इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान सहित 14 आरोपियों से पूछताछ में लगी हैं। उनके मोबाइलों का डाटा खंगाला जा रहा है। बैंक खातों और चार आरोपियों से मिले लैपटाॅप की जानकारी जुटाई जा रही है।
 
UP: From changing religion to Nikah Hindu girls are being trapped big secret revealed through mobile
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आयशा और रहमान कुरैशी सहित 4 आरोपियों से लैपटाॅप और मोबाइल बरामद किए थे। इनका डाटा खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कंप्यूटर कोडिंग की करीब 10 भाषाओं के जानकार हैं। वह अलग-अलग जगह पर जाकर लोगों से संपर्क किया करते थे। मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखे हैं। इन ग्रुप के माध्यम से ही लोगों को धर्मांतरण के लिए तैयार किया जाता था। उनकी जानकारी आपस में शेयर की जाती थी।

 
UP: From changing religion to Nikah Hindu girls are being trapped big secret revealed through mobile
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं अब्दुल रहमान के पास भी अलग-अलग जगह से फंडिंग होने की जानकारी मिली है। उसका दिल्ली की बैंक का एक खाता है। पिछले 5 साल का डाटा खंगाला जा रहा है। अन्य आरोपियों के भी मोबाइल को टीमें खंगाल रही हैं। इसके लिए साइबर थाना पुलिस को लगाया गया है। रहमान कुरैशी के एक पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर से संबंध होने की जानकारी मिली है। वह यूट्यूब चैनल भी चला रहा था। इसके 1.60 लाख से अधिक फाॅलोअर्स हैं। इनके बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: From changing religion to Nikah Hindu girls are being trapped big secret revealed through mobile
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस डायरी में अहम होंगे डिजिटल साक्ष्य
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि केस डायरी में डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल किया जाएगा जिससे आरोपियों को बचने का माैका नहीं मिल सके। आईबी, एनआईए भी अलग से पूछताछ में लगी है। वह भी आरोपियों के कनेक्शन के बारे में पड़ताल कर रही है।

 
विज्ञापन
UP: From changing religion to Nikah Hindu girls are being trapped big secret revealed through mobile
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिवर्ट आईडी वालों की ले रहे जानकारी
धर्मांतरण के बाद निकाह करने वालों ने अपने नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी हैं। इनमें रिवर्ट भी लिखते हैं जिससे सर्च करने पर एक साथ नाम दिख जाएं। अब पुलिस ने इन सभी आईडी के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि किसी ने धर्म बदला तो क्या वजह रही है।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed