फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी मुठभेड़: जेल के पास एक घंटे तक चलीं गोलियां, दरोगा के सीने में लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची जान

Fri, 08 Apr 2022 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 08:26 AM IST
सार

दन्नाहार में की पेट्रेाल पंप लूटा था, घटनास्थल किया गया सील

विज्ञापन
UP Police Encounter Near Mainpuri District Jail Bullet proof jacket saved the life of sub inspector
घटनास्थल पर निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

दीवानी रोड पर पुलिया के पास बदमाशों और स्वॉट टीम में हुई मुठभेड़ में टीम के एक दरोगा के सीने में गोली लग गई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से दरोगा की जान बच गई। एसपी ने बताया कि दन्नाहार में बीते वर्ष पेट्रोल पंप लूट की वारदात भी इन्हीं बदमाश द्वारा अंजाम दी गई थी। दीवानी जाने वाले रोड पर स्वॉट टीम और बदमाशों के बीच चली मुठभेड़ में कई राउंड फायर हुए।  करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं साथी चकमा देकर भाग निकला। एसपी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागे बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग देर रात तक जारी रही।

UP Police Encounter Near Mainpuri District Jail Bullet proof jacket saved the life of sub inspector
मौकै पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

स्वॉट/साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई जैकब फर्नाडीज व टीम के अन्य लोग बदमाशों की घेराबंदी में लगे थे। वायरलैस पर मुठभेड़ की सूचना आते ही कई थानों का फोर्स घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश द्वारा चलाई गई एक गोली एसआई जैकब के सीने पर आकर लगी।

UP Police Encounter Near Mainpuri District Jail Bullet proof jacket saved the life of sub inspector
घटना को लेकर चर्चा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उनकी जान बच गई। मुठभेड़ में एक गोली बदमाश अरविंद के पैर में जा लगी। उसने गिरने के बाद जैसे ही गिरी हुई पिस्टल उठानी चाही तो स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने उसको पकड़ लिया। एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बरामद पिस्टल व खोखा आदि को देखा। एसपी ने बताया कि पिछले साल दन्नाहार में पेट्रोल पंप लूट की वारदात भी इसी बदमाश द्वारा अंजाम दी गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Police Encounter Near Mainpuri District Jail Bullet proof jacket saved the life of sub inspector
घटनास्थल पर पड़ी बदमाश की पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली व करहल थाने से वह वांछित चल रहा था। पकड़ा गया बदमाश कानपुर देहात, औरेया और कन्नौज से भी जेल जा चुका है। बदमाश के कब्जा से बरामद स्टार मेड पिस्टल, कारतूस आदि को फोरेंसिक की टीम ने कब्जा में लिया है। वहीं घटनास्थल को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP Police Encounter Near Mainpuri District Jail Bullet proof jacket saved the life of sub inspector
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

जेल तिराहा से दीवानी जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ में गोलियां की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज गया। आसपास वाले लोग भी बाहर आ गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घर में रहने के लिए कहा। मुठभेड़ स्थल मार्ग से होकर गुजर रहे लोगों को रोक कर वापस भेज दिया गया। करीब एक घंटे तक मार्ग पर दोनों ओर आवाजाही रुकी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed