सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस के हीरो: दलदल में फंसा 60 साल का बुजुर्ग, पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर बचाया, देखें रेस्क्यू की तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 07:27 PM IST
सार

पुलिसकर्मी रस्सी के सहारे दलदल में फंसे वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
UP policemen saved life 60 year old man trapped in swamp see pictures of rescue
यूपी पुलिस के हीरो - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस ने दलदल में फंसे वृद्ध को बचाने के लिए जिस बहादुरी का परिचय दिया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। मामला बरहन के एत्मादपुर मार्ग का है। यहां रेलवे प्लेटफॉर्म के पीछे राष्ट्रीय इंटर कालेज के सामने दलदल में राहगीर वृद्ध न जाने कैसे फंस गया। वह काफी देर तक बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस प्रयास के दौरान उसका पूरा शरीर दलदल में धंस गया। लोगों ने बताया कि लोगों ने जब तक उसकी आवाज सुनी तब तक उसका सिर ही दलदल से बाहर था, वो भी झाड़ियों में छिप गया था। आवाज सुनने के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन कोई भी दलदल में घुसने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।



Trending Videos
UP policemen saved life 60 year old man trapped in swamp see pictures of rescue
रस्सी के सहारे दलदल में कूदा यूपी पुलिस का जवान - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर रोड पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने बने तालाबनुमा गड्ढे (डिगी) के दलदल में एक अधेड़ शख्स शुक्रवार दोपहर फंस गया। केवल उसकी गर्दन दिख रही थी और वह मदद की गुहार लगा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे रस्से और नसैनी के सहारे बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी से आगरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP policemen saved life 60 year old man trapped in swamp see pictures of rescue
वृद्ध तक पहुंचते ही थामा हाथ - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में यह गड्ढा एत्मादपुर रोड पर रेलवे प्लेटफार्म के पीछे और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने है। गांव व आसपास क्षेत्र का गंदा पानी इसमें भरता है। साफ-सफाई नहीं होने से दलदल हो चुका है और काफी घासफूस उग आई है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक शख्स दलदल में फंसा दिखा। उसकी केवल गर्दन बाहर दिख रही थी। वह मदद की गुहार लगा रहा था।
UP policemen saved life 60 year old man trapped in swamp see pictures of rescue
वृद्ध को मौत के मुंह से खींचकर लाया गया - फोटो : अमर उजाला
उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष शेर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तब तक जुट चुके लोगों ने पुलिस को बताया कि तालाबनुमा गड्ढा बहुत गहरा है, उसमें काफी दलदल है। डूब रहा शख्स अपनी कोशिश से निकल पाने में अक्षम है। 
विज्ञापन
UP policemen saved life 60 year old man trapped in swamp see pictures of rescue
वृद्ध को लाया गया किनारे तक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोगों की मदद से तुरंत रस्सा व नसैनी की व्यवस्था की। आरक्षी संदेश कुमार को दलदल में सावधानीपूर्वक भेजकर डूब रहे शख्स को निकाला गया। फायर ब्रिगेड कर्मी भी पहुंच गए। शख्स ने अपना नाम बृजेश (54) पुत्र कुंवरपाल सिंह (निवासी मोहल्ला गुम्मट थाना ताजगंज) बताया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed