{"_id":"684a5552b9f128d2490510d5","slug":"up-weather-news-scorching-heat-in-up-agra-city-was-hottest-meteorological-department-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी... सबसे गर्म रहा ये शहर, पारा @45.4; मौसम विभाग ने बताया कब तक न मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी में प्रचंड गर्मी... सबसे गर्म रहा ये शहर, पारा @45.4; मौसम विभाग ने बताया कब तक न मिलेगी राहत
Thu, 12 Jun 2025 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:16 AM IST
सार
यूपी में प्रचंड गर्मी झुलसा रही है। यूपी का आगरा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 45.4 पहुंच गया। दहकते दिन में चैन नहीं है, रात में बिजली कटौती से लोग बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा का तापमान लगातार तीसरे दिन 45 डिग्री के पार रहा। बुधवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ आगरा गर्मी में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। अगले 24 घंटे अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
ताजमहल में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के कारण इंसान तो क्या जानवर भी बेचैन नजर आ रहे हैं। गर्मी से राहत के लिए राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुपट्टे और साफी आदि से मुंह ढककर निकल रहे हैं। हालांकि दिन में चलने वाली लू और सूरज की किरणों के लिए चेहरे और शरीर को ढकने की कवायद नाकाफी है।
भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। मौसम शुष्क होने के कारण अगले 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 12 जून को भी मौसम विभाग ने गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लू का प्रभाव 13 जून तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं टॉप पांच गर्म शहर
1 आगरा 45.4
2 उरई 45.2
3 बांदा 44.8
4 झांसी 44.7
5 प्रयागराज 43.8
1 आगरा 45.4
2 उरई 45.2
3 बांदा 44.8
4 झांसी 44.7
5 प्रयागराज 43.8
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते लोग झुलसने पर मजबूर
- फोटो : संवाद
दहकते दिन में चैन नहीं, रात में कटौती से हुए बेहाल
46 डिग्री के करीब चल रहे तापमान में दिन में चैन नहीं तो रात में भी लोग बिजली की कटौती से बेहाल हैं। शहर से देहात तक बिजली की बार-बार कटौती और फॉल्ट के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। बुधवार को इस सीजन की सबसे ज्यादा 1346 मेगावाट की डिमांड रही, जिस वजह से शहर में राजपुर चुंगी पर लगा 990 केवीए का ट्रांसफार्मर धूधू कर जल गया, वहीं मारुति एस्टेट से बोदला रोड के बीच की कॉलोनियों में फॉल्ट के कारण रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली कटौती होने से लोग सो भी नहीं सके।
46 डिग्री के करीब चल रहे तापमान में दिन में चैन नहीं तो रात में भी लोग बिजली की कटौती से बेहाल हैं। शहर से देहात तक बिजली की बार-बार कटौती और फॉल्ट के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। बुधवार को इस सीजन की सबसे ज्यादा 1346 मेगावाट की डिमांड रही, जिस वजह से शहर में राजपुर चुंगी पर लगा 990 केवीए का ट्रांसफार्मर धूधू कर जल गया, वहीं मारुति एस्टेट से बोदला रोड के बीच की कॉलोनियों में फॉल्ट के कारण रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली कटौती होने से लोग सो भी नहीं सके।