सब्सक्राइब करें

वसंत पंचमी की धूम: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में बरसा अबीर-गुलाल, ब्रज में होली का हुआ शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrations in Bannke Bihari Mandir in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में ऋतुराज का रंगों से स्वागत हुआ है। वसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार की सुबह ठाकुरजी ने भक्तों संग अबीर-गुलाल से होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली का आगाज किया। सुबह तय समय पर मंदिर के पट खुले, लेकिन होली का आनंद लेने को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के भक्त घंटों पहले से ही मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंदिर के पट खुले भक्तों का रेला मंदिर में पहुंच गया।



वासंतिक परिवेश में हीरे जवाहरात धारण कर कमर में गुलाल की पोटली बांध ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। सेवायतों ने आराध्य के गालों पर गुलाल लगाया और ठाकुरजी का प्रतिनिधित्व करते हुए भक्तों पर जमकर गुलाल उड़ाया। मंदिर में गुलाल के गुबार में सराबोर होने को हर भक्त लालायित नजर आया।

Trending Videos
Vasant Panchami celebrations in Bannke Bihari Mandir in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल - फोटो : अमर उजाला

बांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह के समीप ठाकुरजी के प्रसादी गुलाल में सराबोर होने की इच्छा हर भक्त को आगे बढ़ने पर मजबूर कर रही थी। जैसे ही अबीर-गुलाल मंदिर में उड़ा तो भक्तों ने भी होली के रसिया गाकर होली का माहौल बना दिया। इस दौरान ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrations in Bannke Bihari Mandir in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में बरसा गुलाल - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी से ही बांकेबिहारी मंदिर में होली के गायन के साथ ही ब्रज में होली उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है। यह परंपरा 40 दिन तक चलती है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में होली के प्रमुख कार्यक्रम होते हैं। नंदगांव और बरसाना में वसंत लगते ही यहां के लोग लठमार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। यहां की लठमार होली की विश्व भर में पहचान है।  

Vasant Panchami celebrations in Bannke Bihari Mandir in Vrindavan
शाहजी मंदिर का वसंती कमरा - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के प्रसिद्ध शाहजी मंदिर में वसंत पंचमी पर ठाकुर राधारमणलाल भक्तों को वसंती कमरे में विराजमान होकर दर्शन देंगे। वर्ष में वसंत पंचमी के अवसर पर दो दिन और श्रावण मास के अंत में त्रयोदशी एवं चतुर्दशी को दो दिन खुलने वाले इस वसंती कमरे के दर्शन करने को देशभर से हजारों लोग आते हैं। वसंती कमरे की आभा देखते ही बनती हैं। 

विज्ञापन
Vasant Panchami celebrations in Bannke Bihari Mandir in Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में स्थापित श्रीकृष्ण का विग्रह - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विराजमान ठाकुर श्रीकेशवदेवजी महाराज वसंती पोशाक, आभूषण, गुलाल फेंटा को धारण करेंगे। ठाकुर केशवदेव महाराज के दिव्य श्रीविग्रह के दर्शन होंगे। वसंत पंचमी के दिन ठाकुरजी को पीले पुष्प, गुलाल, केसर, चंदन धारण कराया जाएगा। चालीस दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ होली का डांढ़ा गाढ़कर व होली के रसिया गायन से शुरू होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed