{"_id":"61f96c0c8a01c100543b9a9a","slug":"victim-family-alleges-to-police-beaten-to-death-auto-driver-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में पुलिस पिटाई से मौत का आरोप: कोई तो मेरे पापा को उठा दे...ऑटो चालक के शव के पास बिलखती रहीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पुलिस पिटाई से मौत का आरोप: कोई तो मेरे पापा को उठा दे...ऑटो चालक के शव के पास बिलखती रहीं बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऑटो चालक के शव के पास बिलखती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पापा-पापा, कुछ तो बोलो, हमसे बात करो, ऐसे हमें छोड़कर मत जाओ। आप एक बार तो उठ जाओ। आप आंखें तो खोलो। पापा को कोई तो उठा दो। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर रखी पिता भगवान दास राठौर की लाश के साथ बिलखती मासूम आठ साल की डोली बार-बार यही बात कहे जा रही थी। जो भी उसे चुप करने आता, उससे भी पिता को सही करने कहती। यही हालल अन्य बेटियों मुस्कान, भूमि, अनन्या और बेटे चिराग का था। वह बिलख रहे थे।
हरीपर्वत क्षेत्र स्थित मंडी सईद खां निवासी भगवान दास राठौर (36) किराये पर ऑटो चलाता था। मंगलवार को संजय प्लेज में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी अनीता का कहना है कि पति के हाथों पर खरोंच के निशान हैं। सीने पर डंडा मारा गया है। पुलिस की पिटाई से उनकी मौत हुई है। अगर, पिटाई नहीं हुई होती तो निशान कहां से आते। पुलिस झूठ बोल रही है कि गिरने के बाद मौत हुई। गिरने से कैसे कोई मर जाएगा।
Trending Videos
2 of 6
ऑटो चालक की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि एचडीएफसी बैंक के पास खाली स्थान पर ऑटो चालक और रिक्शे वाले बैठे रहते हैं। यहीं पर बैठकर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर वे लोग भागने लगे। भगवान दास भागते समय गिर पड़ा था। परिजनों को वीडियो फुटेज दिखा दिया गया है। इसमें भगवान दास भागते दिखा है। पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट में ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मृतक के परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो चालक की मौत के बाद एमजी रोड पर परिजनों और पुलिस के बीच खींचतान से अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी से राजामंडी तक भीड़ नजर आने लगी। इससे मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस के शव कब्जे में लेने के बाद ही आधा घंटे बाद जाम खुल सका।
4 of 6
शव के पास रोती ऑटो चालक की छोटी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जो ऑटो चालक इमरजेंसी में भगवान दास को लाया था, उसको भी बुलाया लिया। उसने अपना नाम कन्हैया अग्रवाल बताया। उसका कहना था कि संजय प्लेस में पुलिस ने उसे बुलाया था। एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा था। लोगों की भीड़ लगी थी। लोग चेहरे पर पानी डाल रहे थे। इसके बाद बिना वर्दी में एक पुलिसकर्मी उसे उसके ऑटो में इमरजेंसी लेकर आया।
विज्ञापन
5 of 6
भगवानदास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंडी सईद खां निवासी भगवान दास राठौर की चार बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि उनके एक भाई छोटू की छह साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तीन बहन की शादी हो चुकी है। मां ईश्वरी देवी विकलांग हैं। परिवार में एकमात्र भगवान दास ही कमाने वाले थे। अब परिवार का कोई सहारा नहीं है। परिजन और रिश्तेदार एक ही बात कर रहे थे कि अब परिवार का कौन सहारा बनेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।