सब्सक्राइब करें

मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला: पुलिस को मिला सुराग, चोरी की बाइक से आए थे हत्यारोपी, राजस्थान-हरियाणा में डेरा डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Feb 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Murder In Mathura: Police Investigation In Rajasthan And Haryana Proposer Of Bjp Candidate Shot Died Crime News
प्रधान रामवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी आरोपियों की पकड़ के लिए हाथ-पैर मार रही है, लेकिन कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर, पुलिस ने बरामद बाइक की जांच की तो पता चला कि वह चोरी की है। जिस पर सवार होकर हत्यारोपी आए थे। शनिवार की सुबह रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगीं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रधान की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव राजमार्ग पर रखकर नंदगांव रोड पर दो घंटे तथा आगरा-दिल्ली राजमार्ग तीन घंटे जाम लगा दिया। मृतक के पुत्र ने पांच नामजदों समेत छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Trending Videos
Murder In Mathura: Police Investigation In Rajasthan And Haryana Proposer Of Bjp Candidate Shot Died Crime News
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरोपियों की पकड़ के लिए पांच टीमें लगा दीं, लेकिन कोई भी टीम दो दिन बाद भी आरोपियों के नजदीक नहीं पहुंच पाई। टीम हरियाणा एवं राजस्थान में डेरा डाले है। पुलिस द्वारा करीब दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनसे मिल रहे अहम सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में आगे बढ़कर तलाश कर रही है। बताते हैं कि पुलिस आरोपियों के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Mathura: Police Investigation In Rajasthan And Haryana Proposer Of Bjp Candidate Shot Died Crime News
मृतक के बेटे को ढांढस बंधाते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
लावारिस हालत में बरामद की बाइक
प्रधान रामवीर की हत्या करने के बाद बाइक सवार आरोपी भाग गए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने कामर में शराब ठेके के समीप से लावारिस हालत में अपाचे बाइक बरामद की थी। बाइक पर मथुरा का नंबर था। पुलिस ने बाइक की जांच की तो पता चला कि यह बाइक करीब छह माह पूर्व अलवर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।
Murder In Mathura: Police Investigation In Rajasthan And Haryana Proposer Of Bjp Candidate Shot Died Crime News
मृतक के आवास पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आढ़तियों ने जताया शोक
कृषि मंडी समिति परिसर में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह ने कहा कि आढ़ती एवं पैगांव प्रधान रामवीर सिंह शुरू से ही सरल स्वभाव के थे। परेश शर्मा, ओम प्रकाश, अरविंद, इस्लाम, मूलचंद, मुरारीलाल, कैलाश अगरिया, जयंती प्रसाद, नारायण, योगेंद्र सिंह, मोहन अग्रवाल, गोपीनाथ, कृष्णा, नेतराम, राजपाल, उदय चंद्र आदि ने शोक व्यक्त करते हुए रामवीर के आरोपियों को जल्द पकडे़ जाने की मांग की।
 
विज्ञापन
Murder In Mathura: Police Investigation In Rajasthan And Haryana Proposer Of Bjp Candidate Shot Died Crime News
प्रधान के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण।
मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला: आरोपियों का अब तक नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटीं मथुरा पुलिस की पांच टीमें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed