सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तस्वीरें: भगवान रंगनाथ की हुईं गोदाम्मा जी, अद्भुत विवाह उत्सव के साक्षी बने हजारों भक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
vivahotsava in Shree Rang Nath Ji Temple vrindavan
माता गोदाम्मा का विवाहोत्सव संपन्न - फोटो : Facebook
मथुरा के वृंदावन स्थित दक्षिण भारतीय शैली में बने श्रीरंगनाथ मंदिर में विवाह उत्सव की धूमधाम रही। मंगलवार को मां गोदाम्मा श्रीरंगनाथ जी के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं। इस दौरान भक्तों ने मां गोदाम्मा और रंगनाथ जी पर फूलों की वर्षा की। इस उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश के भक्त मंदिर में मौजूद रहे।
Trending Videos
vivahotsava in Shree Rang Nath Ji Temple vrindavan
पालकी में विराजमान गोदाम्मा जी - फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ मंदिर में पांच दिवसीय विवाह उत्सव के अंतिम दिन मां गोदाम्मा लाल जोड़े में घूंघट रखकर निज मंदिर से निकलीं और सबसे पहले भगवान रंगनाथ के समक्ष पहुंची। जहां सेवायतों द्वारा उनको भगवान रंगनाथ की माला और आभूषण पहनाए। इसके बाद मां गोदाम्मा की सवारी यमुना जी के दर्शन करने यमुना तट पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vivahotsava in Shree Rang Nath Ji Temple vrindavan
दुल्हन के जोड़े में गोदाम्मा जी - फोटो : Facebook
यमुना मैया के दर्शन और आरती की गई। कुछ समय के विश्राम के बाद मां गोदाम्मा जी को हल्दी, कुमकुम आदि लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया। मंदिर सेवायत रघुनाथ स्वामी जी ने बताया कि सुबह को मां गोदाम्मा जी और भगवान रंगनाथ का माला अदला बदली कार्यक्रम हुआ। 
vivahotsava in Shree Rang Nath Ji Temple vrindavan
गोदाम्मा जी का विवाहोत्सव संपन्न - फोटो : अमर उजाला
पुजारी राजू स्वामी ने तीन बार भगवान रंगनाथ की माला विशेष नृत्य और मंगल गीतों के मध्य माता गोदा जी को पहनाई और इसी तरह तीन बार माता गोदाम्मा जी की माला भगवान रंगनाथ को पहनाई गईं। मंगल गीतों के मध्य हुए माला की अदला बदली में भगवान रंगनाथ के ससुर बने भट्टनाथ स्वामी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
vivahotsava in Shree Rang Nath Ji Temple vrindavan
भगवान रंगनाथ और गोदाम्मा जी के विग्रह - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि धनुर्मास के दौरान भगवान को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए मां गोदाम्मा एक महीने तक व्रत रहती हैं। आज के दिन भगवान को वर के रूप में प्राप्त करने के साथ ही यह व्रत उनका पूरा हो जाता है। भगवान के विवाह उत्सव को देखने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed