{"_id":"60478cd4280b7235f571b101","slug":"vrindavan-kumbh-2021-second-shahi-snan-in-yamuna-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन वैष्णव कुंभ: एकादशी पर हुआ दूसरा शाही स्नान, देखिए पेशवाई और अखाड़ों की आकर्षक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन वैष्णव कुंभ: एकादशी पर हुआ दूसरा शाही स्नान, देखिए पेशवाई और अखाड़ों की आकर्षक तस्वीरें
Wed, 10 Mar 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन वैष्णव कुंभ में स्नान के लिए आते साधु संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णव कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शाही पेशवाई को निकले संत-महंतों पर भक्तों ने कतारबद्ध खड़े होकर फूलों की बारिश की। गाजे-बाजे और शंखनाद के साथ संतों का यह काफिला जयघोष करते हुए यमुना पर पहुंचा। जब हजारों संतों ने पूजन-अर्चन करते हुए यमुना में डुबकी लगाई तो श्रद्धालु भी स्नान को कूद पड़े। वृंदावन में 22 दिन से यमुना के तट पर डेरा डाले वैष्णव संतों ने मंगलवार को एकादशी के दिन दूसरा शाही स्नान किया। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का कुंभ क्षेत्र पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। संतों के दर्शन की लालसा में लोग कतारबद्ध हो पेशवाई की प्रतीक्षा में खड़े हो गए। जैसे ही पेशवाई में संत-महंत निकले, चारों ओर जयघोष होने लगा। कहीं ढोल तो कहीं शंख की आवाज संपूर्ण वातावरण को आनंदित करने लगी।
वृंदावन वैष्णव कुंभ: शाही स्नान से पहले संतों की पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
रोमांचित करती रही शंखनाद से गूंज
शाही पेशवाई और स्नान के दौरान संतों द्वारा किए जा रहे शंखनाद से वातावरण रोमांचित हो रहा था। अनेक संतों के हाथ में शंख था, जिसकी आवाज लोगों को आनंदित कर रही थी। कभी किसी ओर से शंख के स्वर सुनाई देते तो कभी किसी अन्य दिशा से आवाज गूंजती। संतों के हाथों में शंख और उससे निकलते स्वर भक्ति के अद्भुत संगम का अहसास करा रहे थे।

वृंदावन वैष्णव कुंभ के दूसरे शाही स्नान के लिए जाते साधु संत
- फोटो : अमर उजाला
नाचते गाते नजर आए श्रद्धालु
शाही पेशवाई के साथ चल रहे अनेक भक्त मंगलवार को नाचते-गाते हुए नजर आए। बाहर से आईं महिला श्रद्धालु तो अपने लड्डू गोपाल के साथ झूमती रहीं। हरिनाम संकीर्तन की टोली के साथ भक्ति का यह वातावरण देखते ही बन रहा था। अनेक भक्त तो अपने गुरु महाराज के दर्शन कर झूमने लगे।

वृंदावन वैष्णव कुंभ के दौरान साधु
- फोटो : अमर उजाला
जयश्री राम की गूंज
शाही पेशवाई के दौरान कान्हा की नगरी में भगवान श्रीराम की जय-जयकार रही। साधु-संत ही नहीं दर्शन की अभिलाषा में खड़े श्रद्धालुओं के मुख से भी जय श्रीराम के स्वर निकल रहे थे। एक के स्वर सुन अन्य भक्त भी जयश्रीराम के नारे लगाते नजर आए। दूसरे शाही स्नान की पेशवाई में एक बार फिर नागा और हठयोगियों का आकर्षण देखने को मिला। पेशवाई के बीच में गाजे-बाजे के साथ चल रहे वैष्णव नागा साधु बड़ी संख्या में नजर आए।

भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
बाजार बंद, सुरक्षाबल तैनात
शाही पेशवाई का मार्ग श्रीबांकेबिहारी चौकी से होने के कारण मंगलवार को कई स्थानों पर बाजार बंद करा दिए गए। सुरक्षाबलों को दुकान और मकानों की छत पर तैनात कर दिया गया। पेशवाई में संतों के साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। आम आदमी की संतों से दूरी रहे, इसके लिए भी खास प्रबंध किए गए।